{"_id":"5c17f1a1bdec2256d64243cc","slug":"131545073057-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
पांच माह से मानसिक बीमार युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भारत सिनेमा के पास स्थित प्रेम नगर में एक 25 वर्षीय युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवती पिछले पांच महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम नगर में एक 25 वर्षीय युवती सुरभि ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती फंदे पर लटकी मिली। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुरभि गुरुग्राम में नौकरी करती थी। पांच महीने पहले उसने मानसिक परेशानी के कारण जॉब छोड़ दी थी। इसके बाद से वह घर पर ही रह रही थी। उसका इलाज भी चल रहा था। सुबह घर में कोई नहीं था तो उसने चुनरी के साथ छत के पंखे के साथ फांसी लगा ली।