फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   युवक ने महिला का अपहरण करके बनाया शादी करने का दबाव, विरोध करने पर किया रेप

युवक ने महिला का अपहरण करके बनाया शादी करने का दबाव, विरोध करने पर किया रेप

Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
युवक ने महिला का अपहरण करके बनाया शादी करने का दबाव, विरोध करने पर किया रेप
महिला का अपहरण कर बनाया शादी का दबाव, विरोध करने पर किया रेप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जुलाना थाना क्षेत्र की विवाहिता ने हिसार जिले के गांव कुंभा निवासी युवक पर अपहरण करके शादी करने का दबाव बनाने, विरोध करने पर रेप करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने हांसी की घटना होने के कारण यहां से जीरो एफआईआर दर्ज करके हांसी पुलिस को भेज दी है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई हांसी पुलिस करेगी।

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में 25 वर्षीय विवाहिता ने कहा कि वह अपनी बहन के पास गई हुई थी। हिसार जिले के गांव कुंभा निवासी अनिल ने यहां से मई में उसका अपहरण कर लिया और उसे हांसी ले गया। अनिल ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ रेप किया और जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद भी युवक उस पर दबाव बनाने का प्रयास करने लगा। इस पर महिला ने परिजनों को जानकारी दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव जमालपुर निवासी अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अधिकारी एएसआई मोनिका ने कहा कि मामला हांसी का होने के कारण यहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद मामला हांसी पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। अब आगे की कार्रवाई हांसी पुलिस को करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed