फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गली में जा रही महिला से पड़ोसियों ने की छेड़छाड़, कपड़े भी फाड़े, बुरी नियत से दूसरे मकान में लगे खींचने

गली में जा रही महिला से पड़ोसियों ने की छेड़छाड़, कपड़े भी फाड़े, बुरी नियत से दूसरे मकान में लगे खींचने

Wed, 16 May 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गली में जा रही महिला से पड़ोसियों ने की छेड़छाड़, कपड़े भी फाड़े, बुरी नियत से दूसरे मकान में लगे खींचने
महिला से पड़ोसियों ने की छेड़छाड़, कपड़े भी फाड़े
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में दूध लेने जा रही एक महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। युवक के एक अन्य साथी ने आकर महिला को बुरी नियत के दूसरे मकान में खींचने की कोशिश की। जब महिला के परिवार के लोग बचाव करने आए तो आरोपियों ने अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। महिला पक्ष के पांच लोगों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह सुबह छह बजे अपने घर से किसी अन्य के घर दूध लेने के लिए जा रही थी। जब वह अपने घर से कुछ दूरी पर पहुंची तो गांव के ही बलजीत ने उसके साथ बुरी नियत से उसका रास्ता रोक लिया। जब उसने विरोध किया तो बलजीत का भाई कुलदीप आ गया और दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इतनी देर में कृष्ण, राकेश व बोबला आ गए और सभी उसे एक मकान में खींचने लगे। पुष्पा ने कहा कि वह चिल्लाने लगी और शोर सुनकर उसका ससुर हवा सिंह, सास फूली देवी, जेठ कंवर सिंह व ईश्वर सिंह पहुंच गए। सभी आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उनको छुड़वाया। आरोपी जाते समय उनको जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस हमले में महिला, उसका ससुर हवा सिंह, सास फूली देवी, जेठ कंवर सिंह व ईश्वर सिंह घायल हो गए। सभी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed