{"_id":"5c646237bdec22737a368392","slug":"121550082615-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटकड़ गांव में तीन मकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खटकड़ गांव में तीन मकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटकड़ में तीन मकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। खटकड़ गांव के तीन मकानों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी बलदेव राज पहुंचे। मकान मालिक राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर तीन मकानों के ताले तोड़कर कीमती सामान, जेवर, कपड़ा चोरी कर ले गए। उसके चाचा रोहताश जींद, ताऊ निशान चंडीगढ़ में रहते हैं। दोनों की नौकरी करते हैं। दोनों के मकान उनके मकान के साथ हैं।
राहुल ने बताया कि बुधवार सुबह जब वो उठा तो ताऊ निशान के बंद मकान का दरवाजा खुला था। यहां अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। उसके चाचा रोहताश के मकान का भी ताला टूटा मिला। चाचा, ताऊ के मकान के साथ-साथ उसके खुद के मकान के ताले टूटे हुए थे। तीनों मकान से चोर जेवरात, जरूरी कागजात, कपड़े सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए हैं। थाना प्रभारी बलदेव राज ने बताया कि राहुल ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।