फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   घर जाते समय दुकानदार से बाइक सवार युवकों ने छीना बैग

घर जाते समय दुकानदार से बाइक सवार युवकों ने छीना बैग

Wed, 23 May 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
घर जाते समय दुकानदार से बाइक सवार युवकों ने छीना बैग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। बूढ़ा बाबा बस्ती निवासी एक युवक व उसके भाई से बाइक सवार तीन युवक बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 31 मोबाइल, एक लैपटॉप व 20 हजार रुपये थे। सूचना पाकर पुलिस ने नाकाबंदी की लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बूढ़ा बाबा बस्ती निवासी संजय शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी भिवानी रोड पर आयुषी मोबाइल गैलरी के नाम से दुकान है। रात को वह और उसका भाई रोहित साढ़े 10 बजे रोजाना की तरफ पैसे व मोबाइल बैग में भरकर घर जा रहे थे। जब वे बूढ़ा बाबा मंदिर की साइड वाली गली में अपने घर के नजदीक पहुंचे तो एक बाइक पर तीन युवक आए और उन्होंने उनकी बाइक को लात मार दी। इससे बाइक गिर गई और दोनों भाई एक तरफ तथा बैग दूसरी तरफ गिर गया। तीनों युवक बैग उठाकर फरार हो गए। संजय शर्मा ने बताया बैग में 26 मोबाइल लावा कंपनी के, पांच जे-10, एक लैपटॉप व 20040 रुपये थे। शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed