फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पुलिस ने बनाई तीन टीम

पुलिस ने बनाई तीन टीम

Fri, 24 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बनाई तीन टीम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
पुलिस के विशेष अधिकारी जसबीर की हत्या करने के आरोपी बिजेंद्र को ढूंढने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। हालांकि पुलिस बिजेंद्र के कई ठिकानों पर पहुंची, लेकिन उसका सुराग नहीं चला। अब पुलिस ने तीन टीमें बनाकर बिजेंद्र तक पहुंचने की योजना बनाई है। बिजेंद्र की गिरफ्तारी के लिए खुद सीआईए एक के प्रभारी सुरेंद्र सिंह एक टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। दूसरी टीम सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार और तीसरी सीआइए टू के इंचार्ज के नेतृत्व में गठित की गई है। गौरतलब है कि जसबीर सीआईए एक में ही तैनात था। बुधवार दोपहर बाद रूपगढ़ गांव में गोली मारकर जसबीर की हत्या कर दी गई थी।

बॉक्स
जसबीर को लगी छह गोलियां
जसबीर के शव का चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान खुलासा हुआ कि जसबीर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। चिकित्सकों के अनुसार जसबीर को छह गोलियां मारी गई हैं। कई गोली जसबीर के सिर में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed