{"_id":"5b956562867a557f015d18b3","slug":"11536517474-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में तलाशी के दौरान बंदी से मिला मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला कारागार में तलाशी के दौरान बंदी से मिला मोबाइल
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में तलाशी के दौरान बंदी से मिला मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला कारागार में जेल प्रशासन ने तलाशी के दौरान एक बंदी से मोबाइल बरामद किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जिला कारागार के उपाधीक्षक की शिकायत एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में जेल उपाधीक्षक कंवर सिंह ने कहा कि जेल प्रशासन ने शनिवार को जेल में तलाशी अभियान चलाया था। ब्लॉक तीन-बी में बंद सफीदों गेट निवासी बंदी संदीप के पास से पुलिस को एक सिम समेत एक मोबाइल व बैटरी मिले। सिविल लाइन थाना पुलिस ने संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।