{"_id":"5b8d791042c792466d28381b","slug":"11535998224-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहित महिला को जबरदस्ती पिलाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहित महिला को जबरदस्ती पिलाया जहरीला पदार्थ
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को जबरदस्ती पिलाया जहर
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव सिंघवाल में ससुराल पक्ष के लोगों एक विवाहिता को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे नरवाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बीबीपुर निवासी अंजू ने कहा कि उसकी शादी गांव सिंघवाल निवासी सुमित के साथ फरवरी 2014 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब उसने डिमांड पूरी नहीं की तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। अंजू ने कहा कि 25 अगस्त को उसका पति सुमित शराब पीकर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने कहा कि इसके बाद ससुर रामदिया व सास बीरमती ने उसका मुंह पकड़ लिया और उसके पति ने जबरदस्ती जहरीला पदार्थ डाल दिया। महिला ने कहा कि इसके बाद उसके मायका पक्ष के लोग आए और उसे नरवाना के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां परिजन उसे जींद के मलिक अस्पताल में ले गए। पुलिस ने अंजू की शिकायत पर पति सुमित, ससुर रामदिया व सास बीरमती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।