फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भाजपा मंडल सचिव व परिवार की दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

भाजपा मंडल सचिव व परिवार की दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 23 Mar 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल सचिव व परिवार की दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
भाजपा मंडल सचिव और परिवार की दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव कुरड़ में ब्लॉक समिति सदस्य एवं भाजपा मंडल सचिव के बीच हुए झगड़े में पुलिस ने एक पक्ष का बयान लेकर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें शिकायतकर्ता घायल सतीश ने गांव के ब्लॉक समिति सदस्य जयपाल, उसकी पत्नी नीता, परिवार के सदस्य वकील, पूजा व गोविंद पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। चौकी प्रभारी कर्ण सिंह के अनुसार जल्द ही पुलिस द्वारा ब्लॉक समिति सदस्य के भी बयान लिए जाएंगे।

पुलिस के अनुसार बुधवार को होलिका दहन के दिन गांव कुरड़ में दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसमें एक पक्ष से ब्लॉक समिति सदस्य जयपाल व दूसरे पक्ष से सतीश व उसका भतीजा संदीप गंभीर से घायल हो गए थे। सतीश ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों व तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें घायल किया है। वहीं ब्लॉक समिति सदस्य जयपाल ने बताया कि घटना से दो-तीन दिन पहले उसके पास संदीप आया था। संदीप ने कहा कि भाजपा का प्रचार बहुत कर चुके हो, अब उनके साथ मिलकर उनकी पार्टी का प्रचार करो। जयपाल के अनुसार उसने प्रचार करने से मना कर दिया। वे लोग इस बात से नाराज हो गए और होली के दिन गंदे नाले को बंद कर दिया। जब उसने इसका एतराज किया तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया और तेजधार हथियार से उसके हाथ पर वार कर दिया। परिजनों ने उसे सफीदों नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। वहीं दूसरे पक्ष के घायल संदीप व सतीश को भी रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। इस पर पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंच कर घायल सतीश के बयान दर्ज किए थे। जयपाल अपना इलाज पानीपत के निजी अस्पताल मेें करवा रहा था। ऐसे में पुलिस जयपाल के बयान दर्ज नहीं कर सकी। अब जयपाल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उसके बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed