फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जेबीटी अध्यापिका से छेड़छाड़ का मामला

जेबीटी अध्यापिका से छेड़छाड़ का मामला

Mon, 10 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
जेबीटी अध्यापिका से छेड़छाड़ का मामला
बीईईओ की जांच रिपोर्ट में स्थिति नहीं हुई साफ साफ नहीं हुई स्थिति,
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भिवानी रोड स्थित एक गांव के सरकारी स्कूल में जेबीटी अध्यापिका द्वारा स्कूल के हेडमास्टर, क्लर्क, पीटीआई अध्यापक व एक अन्य अध्यापक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के मामले में शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट में कुछ भी साफ नहीं हुआ है।
हालांकि इसी बीच शिक्षिका द्वारा सनसनीखेज खुलासा करते हुए महिला आयोग को शिकायत भेजी गई है कि स्कूल की छात्राओं ने उन्हें शिक्षकों द्वारा अश्लील हरकतेें करने के बारे में बताया है। इस पूरे मामले पर हालांकि महिला आयोग भी जांच कर रहा है, लेकिन शिक्षा विभाग ने भी जांच शुरू की है। इसकी जांच रिपोर्ट करीब दो सप्ताह पहले ही जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं इस मामले में महिला थाना पुलिस ने स्कूल के पीटीआई सुभाष, क्लर्क मनोज, हेडमास्टर कुलदीप चहल व रघुबिंदर के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव की पंचायत भी पहुंची
इसी बीच महिला शिक्षक द्वारा स्कूल की छात्राओं के साथ शिक्षकों द्वारा अश्लील हरकतें करने के आरोपों के बाद सोमवार को गांव की पंचायत भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिली है। पंचायत ने भी इस मामले की सही जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ स्कूल में धूम्रपान का जिक्र
हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट के बारे में बात करने से मना कर दिया, लेकिन सूत्रों के अनुसार बीईईओ की रिपोर्ट में सिर्फ स्कूल में शिक्षकों द्वारा धूम्रपान करने का ही जिक्र किया गया। जिस प्रकार के गंभीर आरोप शिक्षिका द्वारा लगाए गए हैं, उनका कोई जिक्र नहीं है। गौरतलब है कि शिक्षिका ने दावा किया है कि स्कूल की छात्राओं ने उन्हें बताया है कि शिक्षक उनके साथ अश्लील हकरतें करते हैं।
इस मामले की जांच बीईईओ से करवाई गई है, लेकिन इसमें कुछ भी साफ नहीं है। ऐसे में अब बीईईओ से पता किया जाएगा कि उन्होंने स्कूल में क्या माहौल देखा और क्या-क्या पता किया। इस दौरान क्या तथ्य उनके सामने आए हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बीपी राणा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
दोबारा बयान नहीं दे रही शिक्षिका
इस मामले में शिक्षिका के दोबारा बयान दर्ज किए जाने हैं। इसको लेकर दो बार उनके पास जा चुके हैं, लेकिन वे बयान देने की बजाये, कुछ समय मांग रही हैं। इसके चलते पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
कमलेश देवी, महिला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed