{"_id":"5b9176ca867a557ff566f823","slug":"111536259786-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएसएससी पेपर लीक मामले में दुर्जनपुर निवासी विजय पूनिया गिरफ्तार, अभी दो की नहीं हो पाई गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचएसएससी पेपर लीक मामले में दुर्जनपुर निवासी विजय पूनिया गिरफ्तार, अभी दो की नहीं हो पाई गिरफ्तारी
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएसएससी पेपर लीक मामले में दुर्जनपुर निवासी विजय पूनिया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले दिने हुए एचएसएससी पेपर लीक मामले में सीएम फ्लाइंग ने उचाना के दुर्जनपुर निवासी विजय पूनिया को गिरफ्तार किया है। सीएम फ्लाइंग विजय पूनिया को हिसार लेकर गई है। विजय पूनिया पर नौ युवकों को नौकरी दिलाने के लिए फंसाने का आरोप है। इसमें उसने दो लाख रुपये कमीशन भी कमाया था। विजय को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बाकी आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के लिए एचएसएससी पेपर लीक मामले में नरवाना के सुरेश, दिनेश उर्फ बोबी, दुर्जनपुर निवासी विजय पूनिया व जींद निवासी कृष्ण खटकड़ का नाम सामने आया था। पुलिस ने इनके खिलाफ पांच अप्रैल 2018 को मामला दर्ज किया था। इसमें पैसे लेकर नौकरियां लगवाने के मामले में नरवाना का सुरेश कस्बे में ही दिनेश उर्फ बोबी के जरिए एचएसएससी में सेटिंग करता था। पैसों के बदले नौकरी पाने के इच्छुक लोगों से पद के हिसाब से पांच से 21 लाख रुपये तक लिए जाते थे। नरवाना के उदयपुर निवासी जूनियर लेक्चरर सुरेश ने पूछताछ के दौरान बताया था कि बडनपुर में उसने नियुक्ति के बाद नरवाना के पटेल नगर में मकान लिया था। घर के नजदीक ही दिनेश उर्फ बोबी का मेडिकल स्टोर है। इसके चलते दोनों में दोस्ती हो गई। दिनेश ने एचएसएससी में सेटिंग होने की बात कहते हुए नौकरी लगवाने की बात कही थी। उसके बाद सुरेश ने दिनेश से कई लोगों को मिलवाया और पैसे लेकर नौकरियां लगवाईं। सुरेश ने पूछताछ में यह भी बताया कि पहली नौकरी पांच लाख रुये देकर लगवाई थी, लेकिन उसके बाद उन लोगों ने बड़े पदों पर नौकरियां लगवाने के लिए 21 लाख रुपये तक लिए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि भर्ती के दौरान सुरेश कुमार ने अपने दोस्त दुर्जनपुर निवासी विजय पूनिया के जरिए 9 युवकों को जाल में फंसाया। सभी से नौकरी के नाम पर पांच-पांच लाख रुपये लिए। इसमें 2 लाख 50 हजार सुरेश ने रखे थे और 2 लाख रुपये विजय पूनिया को बतौर कमीशन दिए थे। रात को सीएम फ्लाइंग के डीएसपी राजबीर सैनी ने छापा मारते हुए विजय पूनिया को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी राजबीर सैनी ने कहा कि इस मामले में सुरेश की उसी समय गिरफ्तारी हो गई थी। इसमें दिनेश उर्फ बोबी, विजय पूनिया व जींद निवासी कृष्ण खटकड़ की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। रात को विजय पूनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।