फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ाय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित लीड

ाय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित लीड

Tue, 14 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
ाय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित लीड
अवैध संबंध के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति का चुन्नी से गला घोटा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव नया सिवानामाल में अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के बाहर खाली पड़े प्लाट में डालकर फरार हो गये। सुबह ग्रामीणों ने शव को पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सफीदों थाना पुलिस और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर साक्ष्य जुटाकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार गांव नया सिवानामाल के लोग मंगलवार सुबह जब सैर करने के लिए घर से निकले तो भंभेवा रोड पर खाली प्लाट में शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव के ऊपर से चादर डाली हुई थी। जब ग्रामीणों ने उसको देखा तो उसकी पहचान गांव के ही 30 वर्षीय मोनू के रूप में हुई। ग्रामीणों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दिया। मृतक के भाई सोनू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी भाभी बिंद्रकौर का गांव के ही सुनील के साथ अवैध संबंध था। इसके बारे में उसके भाई सोनू का पता था और उसके चलते अक्सर झगड़ा होता रहता था। जब उसका भाई सुनील से मिलने का विरोध करता तो वह झगड़ा करना शुरू कर दी। इसी के चलते उसकी भाभी बिंद्र कौर ने पहले तो उसके भाई को नशीला पदार्थ पिला दिया, जब वह बेसुध हो गया तो अपने प्रेमी सुनील के साथ मिलकर उसका अपनी चुन्नी से गले को घोंटकर हत्या कर दी। बाद में दोनों ने मिलकर शव को गांव के बाहर खाली पड़े प्लाट में डाल दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर उसकी पत्नी बिंद्र कौर और सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



पांच साल पहले हुई थी शादी
सोनू ने बताया कि उसके भाई सोनू गांव में वेल्डिंग की दुकान और खेतीबाड़ी का काम करता था। पांच साल पहले गांव गोविंदगढ़ निवासी बिंद्र कौर के साथ शादी हुई थी। लगभग एक साल पहले बिंद्र कौर ने एक लड़के को जन्म दिया। इसी दौरान उसके भाई को शक हुआ कि उसकी पत्नी बिंद्रकौर के गांव के रिश्ते में भतीजे लगने वाले सुनील के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जब इसके भाई ने उनके संबंधों का विरोध किया तो उसके साथ झगड़ा करती थी। इसी के चलते उसके भाई की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



झगड़े के चलते ही रहता था बाहर
शिकायतकर्ता मोनू ने बताया कि पहले वह अपने भाई सोनू के साथ ही गांव में रहता था, लेकिन उसके भाभी के संबंधों में रोड़ा बनता देखकर उसके साथ झगड़ा करती थी इसी झगड़े के चलते गांव जौली चला गया। जहां पर वह खेतीबाड़ी का काम करता था। जब भी वह अपने भाई से मिलने के लिए आता तो मेरी भाभी के अवैध संबंधों के बारे में बताता और कहता था कि वह इसकी हत्या कर सकती है।


गले में थे निशान
पुलिस के अनुसार मृतक के गला घोटने के निशान बने हुए थे। प्लाट में शव पड़ा हुआ था और शव को कंबल से ढका हुआ था। जाकेट व परना साथ में रखा हुआ था। एक चप्पल उसके पैर में थी, जबकि दूसरी चप्पल साइड में पड़ी हुई थी। एसएफएल की टीम ने साक्ष्यों को जुटाया है।



एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल और परिजनों से तथ्यों को इकट्ठा किया जा रहा है, फिलहाल मृतक के भाई सोनू के बयान पर मृतक की पत्नी बिंद्रकौर व उसके भतीजे सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को काबू कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed