फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हत्या कर शव को खेत में दफनाने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

हत्या कर शव को खेत में दफनाने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर शव को खेत में दफनाने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। न्यू शिवपुरी कॉलोनी में नाबालिग लड़की की हत्या करके शव को जलालपुरा खुर्द के खेतों में दफनाने के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी अमित उर्फ मंगल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। न्यू शिवपुरी कॉलोनी निवासी मनीष ने 20 जून को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन रात्रि को होने वाले माता के जागरणों में काम करती थी और उसके साथ संत नगर निवासी शुभम भी काम करता था। 15 जून की रात को जागरण में ले जाने की बात कहकर शुभम उसे घर से बाइक पर बैठाकर ले गया, लेकिन सुबह लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसके बारे में शुभम से बात की। शुभम ने इस बारे में कुछ भी पता नहीं होने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तब अपहरण का केस दर्ज करके जांच शुरू की। परिजनों ने शुभम पर शक जाहिर किया तो पुलिस ने उससे पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में बताया कि 15 जून की रात को ही लड़की को अपने साथी दीपक, शिवम, मंगल के साथ लेकर जलालपुरा खुर्द के खेत में ले गए। जहां पर बने कमरे के अंदर उसकी तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। बाद में रजवाहे की पटरी के साथ खाली पड़ी जमीन को खोदकर शव को दफना दिया। पुलिस ने शुभम के साथ दीपक, शिवम को भी गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन चौथा आरोपी अमित उर्फ मंगल फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी अमित उर्फ मंगल को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या कर शव को खेत में दफनाने का चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed