फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   11 year old child dies after crushed under tractor in Jind Uchana

जींद के उचाना में हादसा: साइकिल लेकर खेलने निकला 11 साल का हर्ष, ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से मौके पर मौत

Mon, 30 Jun 2025 08:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Jun 2025 08:41 PM IST
सार

उचाना में घर से साइकिल लेकर खेलने निकले 11 साल के बच्चे की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
11 year old child dies after crushed under tractor in Jind Uchana
मिट्टी से भरा था ट्रैक्टर। - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के उचाना में दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत हो गई। रजबाहा रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर के नीचे आने से 11 साल के बच्चे की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान रजबाहा रोड के पास स्थित कॉलोनी में रहने वाले हर्ष (11) के रूप में हुई। घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सोमवार शाम हर्ष अपने घर से रजबाहा रोड पर साइकिल से जा रहा था। कुछ दूर जाने के बाद शहर की तरफ से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रॉस करने के दौरान ट्रॉली से साइकिल के टकराने के चलते ट्रॅाली के टायर के नीचे हर्ष आ गया। हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और पुलिस चौकी में दी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ कर फरार हो गया। हर्ष दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों बहनों से वह बड़ा था। मृतक हर्ष के पिता सुनील पुरानी मंडी में किराना की दुकान करते हैं। परिवार को यकीन नहीं हो रहा है कि कुछ देर पहले घर से गया हर्ष अब वापस नहीं आएगा। परिवार के सदस्यों का ढांढस बंधा रहे लोगों की आंखों में भी आंसू अपने आप आ रहे थे। हर रोज की तरह हर्ष शाम को घर पर खेलने की कहकर साइकिल लेकर गया था। परिवार के सदस्यों को ये नहीं पता था कि खेलने के लिए गया हर्ष अब कभी भी घर वापस नहीं लौटेगा। हर्ष छठी कक्षा में पढ़ता था। पुलिस चौकी इंचार्ज राजबीर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कार्रवाई कर रही है। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed