फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   घने कोहरे में रोडवेज बस चालक ने सड़क पर खड़े ट्रक में मारी टक्कर, दो की मौत

घने कोहरे में रोडवेज बस चालक ने सड़क पर खड़े ट्रक में मारी टक्कर, दो की मौत

Sat, 19 Jan 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे में रोडवेज बस चालक ने सड़क पर खड़े ट्रक में मारी टक्कर, दो की मौत
घने कोहरे में बीच सड़क खड़े ट्रक में टकराई 100 की स्पीड में रोडवेज बस, दो की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। घने कोहरे के कारण सड़क पर खड़ा ट्रक नहीं दिखाई देने से हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हथो गांव के पास रोडवेज बस ट्रक में टकरा गई। इसमें ट्रक का इंजन ठीक कर रहे ड्राईवर और क्लीनर की ट्रक के नीचे कुचलने से मौत हो गई। जबकि बस चालक राजेंद्र और परिचालक रमेश समेत बस में सवार शिव, पंकज, प्रदीप, अशोक समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से बस चालक राजेंद्र समेत एक अन्य यात्री की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार ट्रक में खराबी आने के कारण ट्रक चालक अपना ट्रक सड़क के बीच में ही खड़ा कर दिया था। सुबह सात बजे घने कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता कम थी जिसकी वजह से बस चालक को ट्रक नहीं दिखाई दिया। जिससे वह बस को लेकर ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों के अनुसार सुबह घटना के समय दृश्यता करीब 10 से 15 फुट थी और बस की स्पीड करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इससे टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद ट्रक कई मीटर तक अपने आप ही चलता रहा। बस की टक्कर से ट्रक को ठीक कर रहा 50 वर्षीय ट्रक ड्राइवर बिहार के बेगुसराय निवासी विनोद और बिहार के समस्तीपुर जिला का रहने वाला परिचालक 22 वर्षीय पंकज की कुचलने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार विनोद और पंकज अपने ट्रक को लेकर करनाल से रतिया जा रहे थे। वे रतिया से तूड़ा भरकर लाने वाले थे, लेकिन हथो गांव के पास उनके ट्रक में कुछ खराबी आग गई। ट्रक को ठीक करने के लिए उन्होंने बीच सड़क में ही अपना ट्रक रोक दिया था और उसे ठीक करने लगे थे। इसी लापरवाही के कारण उनकी जान गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शवों व वाहनों को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed