{"_id":"5b1196b74f1c1b986e8b5c59","slug":"101527879351-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशसेवा में लगे सैनिक के खाते से अज्ञात ने निकाले एक लाख 20 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देशसेवा में लगे सैनिक के खाते से अज्ञात ने निकाले एक लाख 20 हजार रुपये
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शिव कॉलोनी निवासी एक सैनिक के खाते से एटीएम द्वारा एक लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने सैनिक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिव कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश ने कहा कि उसका बेटा आर्मी में कार्यरत है। उसकी लेह लद्दाख में ड्यूटी है। उसका खाता रोहतक रोड स्थित एसबीआई में है। 22, 23 और 24 मई को उसके मोबाइल पर 40-40 हजार रुपये खाते से निकालने के लिए मैसेज आए। संदीप ने पिता के पास फोन करके इसकी सूचना दी। ओमप्रकाश ने जब बैंक में पता किया तो अधिकारियों ने बताया कि उसके खाते से एटीएम द्वारा पैसे निकाले गए हैं। ओमप्रकाश ने कहा कि उसके बेटे का एटीएम कार्ड उनके पास है, इसके बावजूद पैसे कैसे निकल गए।