फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   युवक की मौत, दूसरा घायल

युवक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 13 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत, दूसरा घायल
बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, एक की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। गांव सुदकैन कलां में वीरवार रात कालेज में हुई कहासुनी के चलते बाइक सवार युवकों ने दो युवकों को गोली मार दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। युवक वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दो युवकों को नामजद करके दो अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार सुदकैन कलां गांव निवासी 20 वर्षीय रविंद्र और 22 वर्षीय अमित वीरवार देर रात अपने खेत में पानी लगाने जा रहे थे। जब वह गांव के स्कूल के निकट पहुंचे तो इसी दौरान गांव डूमरखां निवासी सोनू व काब्रछा निवासी मंदीप अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे। जहां पर आते ही आरोपियों ने अमित पर गोली दाग दी। गोली अमित के पेट के एक हिस्से से निकलती हुई उसके पीछे खड़े रविंद्र के छाती में जा लगी। गोली लगते ही रविंद्र जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये। इस दौरान आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गये। बाद में गोली लगने से घायल हुए युवकों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमित की गंभीर हालात देखते हुए रेफर कर दिया। बाद में उसको हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गये। मृतक के भाई संदीप ने बताया कि रविंद्र देर रात खेत में पानी लगाने के लिए गया था। वहां किसी ने रविंद्र को फोन करके बुलाया और उस पर गोली से हमला कर दिया। संदीप ने बताया कि रविंद्र की कालेज में तीन-चार माह पहले डूमरखां के सोनू के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह रंजिश रखे हुए था। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि मृतक के पिता सुभाष के बयान पर दो युवकों को नामजद करके दो अन्य के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों को जल्द किया जाएगा काबू
डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि सुदकैन कलां गांव में झगड़े के दौरान गोली चली थी। इसमें रविंद्र की मौत हो गई जबकि अमित घायल हो गया है। पुलिस कार्यवाही कर रही है। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तत्परता से तलाश जारी है। जल्द की काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली से दोनों बने निशाना
सुदकैन कलां गांव में चली गोली से एक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटनाक्रम में एक गोली चलाई गई जो दोनों को लगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोली अमित पर चलाई गई, जो अमित के पेट से निकलते हुए रविंद्र को जा लगी। इससे रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और अमित गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed