फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cricketer Yuzvendra Chahal will be welcomed in Jind in October next year

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का जींद में अगले साल अक्तूबर में होगा रिसेप्शन

Wed, 23 Dec 2020 10:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Yuzvendra Chahal will be welcomed in Jind in October next year
जींद। भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की शादी मंगलवार को सादगीपूर्ण तरीके से गुरुग्राम में हुई। अगले साल अक्तूबर में जींद में शादी का रिसेप्शन किया जाएगा। युजवेंद्र चहल के पिता एडवोकेट केके चहल के अनुसार उनकी दोनों बेटियां फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं। वहां से आने-जाने पर रोक लगी हुई और अगले साल अक्तूबर में यह हटने की संभावना है। इसके बाद जींद में शादी का रिसेेप्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

एडवोकेट केके चहल के अनुसार फिलहाल चुन्नी की रस्म से ही बहू को घर लाए हैं और फेरे भी गुरुग्राम में ही करवाए गए हैं। यहां तक कि शादी में भाती भी नहीं बुलाए जा सके। दरियावाला गांव में उनके परिवार से कुछ लोग जरूरत शादी में शामिल हुए। गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल जींद शहर के साथ लगते दरियावाला गांव निवासी हैं और पिछले लंबे समय से उनका परिवार जींद के पटियाला चौक पर रहता था। पिछले करीब एक साल से परिवार गुरुग्राम में शिफ्ट हो गया। युजवेंद्र चहल के पिता एडवोकेट केके चहल जींद के जिला कोर्ट में प्रेक्टिस करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed