फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cracks appeared in the walls of the temple of education, where to study Naunihal

Jind News: शिक्षा के मंदिर की दीवारों में आईं दरारें, कहां पढ़ें नौनिहाल

Mon, 23 Sep 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Sep 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Cracks appeared in the walls of the temple of education, where to study Naunihal
अलेवा। बिघाना गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल में छात्रों के बैठने के लिए बनाए कमरे पुराने व जर्जर हो चुके हैं। इतना ही नहीं इन कमरों की छत कंडम हो चुकी है। छात्रों को हर समय इनके गिरने का अंदेशा रहता है। शिक्षक किसी भी अनहोनी की डर से बच्चों को इन कमरों में बैठाकर पढ़ाने के बजाय दूसरे कमरे में बैठाकर पढ़ाते हैं, मगर उनको डर रहता है कि कमरों के सामने खेल रहे बच्चे इनके अंदर न जले जाएं।
विज्ञापन

ग्रामीण बलवान, दर्शन, राजपाल, भीम, कृष्ण, राहुल, रमन, साहिल, मनोज, राजेंद्र व तेजपाल ने बताया कि राजकीय प्राइमरी स्कूल के कमरों के निर्माण के लिए पंचायत के अलावा शिक्षकों से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल के इन कमरों की दीवारों में दरार आने के अलावा बारिश होने पर छत से पानी टपकता है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों व पंचायत से पुराने कमरों को ऊंचा उठवाकर निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कमरे हो चुके कंडम घोषित : मुख्य शिक्षक

राजकीय प्राइमरी स्कूल बिघाना के मुख्य शिक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुराने व जर्जर कमरों में किसी भी छात्र को नहीं जाने दिया जाता है। बच्चों को अन्य कमरों में बैठाकर पढ़ाया जाता है। स्कूल स्टाफ ने कमरों को बनाने के लिए उच्च अधिकारियों के पास रिपोर्ट भेजी है। कंडम कमरों के निर्माण के लिए बजट आने का इंतजार है। बजट आते ही कमरों को ऊंचा करके निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed