फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   court

फरार चल रहे आरोपी भाइयों की जमानत याचिका खारिज

Fri, 11 Dec 2015 11:49 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 11 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


एचटेट लेवल तीन के पेपर लीक करने के मुख्य आरोपी जेबीटी सगे भाइयों ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। शुक्रवार को अदालत ने अग्रिम याचिका पर दोनों पक्षों की सुनाई की।

इस दौरान आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने पुलिस पर बेवजह फंसाने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस की तरफ से एसआईटी का नेतृत्व कर रहे डीएसपी दिनेश यादव ने पुलिस का पक्ष रखा। इस पर अदालत ने दोनों जेबीटी अध्यापक भाइयों की अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया। अब आरोपी भाइयों को हर हाल में पुलिस के सामने पेश होना पड़ेगा।
विज्ञापन


एचटेट के लेवल तीन के पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी विकास कालोनी सोनीपत निवासी अजय व उसके भाई पवन के अधिवक्ता एनके गौतम ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी अध्यापक अजय और पवन के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि दोनों भाइयों को पुलिस बेवजह फंसा रही है। इस मामले में पकड़े गए आरोपी मुनीत दोनों भाइयों का भानजा है और पेपर लीक होने से पहले उनके पास ठहर गया था। लेकिन जिस दिन पेपर लीक किया गया उस दिन दोनों भाई ड्यूटी पर थे।

इसलिए उन्हें अग्रिम जमानत दी जाए। इस पर सरकारी अधिवक्ता और गठित एसआईटी के प्रमुख डीएसपी दिनेश यादव ने अपना पक्ष रखा और अदालत को बताया कि पेपर लीक में जेबीटी अध्यापक अजय व पवन का अहम योगदान है और उनसे अहम सुराग लग सकते हैं। इसलिए उनकी अग्रिम जमानत को खारिज किया जाए।

अदालत ने दोनों ही पक्षों को सुनने के बाद आरोपी अजय व पवन की अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया। ज्ञात रहे कि आरोपी पवन व अजय दोनों भाई हैं और जेबीटी अध्यापक हैं।

पुलिस ने आरोपी अजय व पवन के भानजे मुनीत को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उसने खुलासा किया कि पेपर को उसके मामा पवन व अजय ने सोनीपत के एक निजी स्कूल के केंद्र अधीक्षक राजेंद्र रंधावा के साथ मिलकर पेपर लीक किया था। उसके बाद चांदनी चौक ग्रुप बनाकर आंसर-की भेजा गया था।


तभी से आरोपी अजय व उसका भाई पवन, केंद्र अधीक्षक राजेंद्र रंधावा फरार चल रहे हैं।
डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि मामले में आरोपी दोनों भाइयों ने अदालत में अग्रिम जमानत लगाई थी।  अदालत ने दोनों की अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed