फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Couple cheats policeman of Rs 1.20 lakh

Jind News: दंपती ने पुलिसकर्मी के साथ 1.20 लाख की धोखाधड़ी की

Tue, 03 Sep 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Couple cheats policeman of Rs 1.20 lakh
जींद। पुलिस कर्मचारी से एक लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने रोहतक के फरमाणा निवासी नरेश और उनकी पत्नी ज्योति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के थुराना गांव निवासी पंकजजीत ने बताया कि वह वर्ष 2016 में जुलाना में हिंदू कॉलेज ऑफ कंपीटिशन अकादमी में पढ़ाता था। उस समय आरोपी नरेश उनके पास पढ़ने के लिए आता था। इसके चलते उनकी जान-पहचान हो गई। इसके बाद वह हरियाणा पुलिस में लग गया और पढ़ाना छोड़ दिया। वर्ष 2022 में वह पुलिस लाइन जींद में तैनात था। इस दौरान आरोपी पुरानी जान-पहचान होने का फायदा उठाकर उसके पास आया और कंपनी में रुपये लगाने के लिए प्रेरित किया, पर उन्होंने मना कर दिया। उसके बार-बार कहने पर उसने आरोपी को गूगल पे के माध्यम से 1.20 लाख रुपये दे दिए और कहा कि यह रुपये उधार समझकर दे रहा हूं। इनको जल्द वापस कर देना। बाद में आरोपी ने यह रुपये उनकी पत्नी के नाम इंडिया विहान नाम की कंपनी में लगा दिए। जब उन्होंने आरोपी से रुपये मांगे तो वह समय देता रहा। इसके बाद वह उनके घर रुपये लेने गया तो वहां पर उसकी पत्नी ज्योति मिली। ज्योति ने रुपये मांगने पर झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। बाद में पता चला कि आरोपी दंपती ने और लोगों के साथ भी इस तरह से फ्रॉड किया है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाप मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed