फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   country first hydrogen train will soon pick up speed, 8 coaches ready in Chennai

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द भरेगी रफ्तार: चेन्नई में 8 कोच तैयार, जींद व सोनीपत के बीच का सफर करेगी तय

Thu, 28 Aug 2025 08:59 AM IST
नवीन दलाल प्रमोद राठी, जींद
प्रमोद राठी, जींद Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 28 Aug 2025 08:59 AM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिछले दिनों इस प्रोजेक्ट को लेकर अपने एक्स अकांउट पर ट्रेन का एक वीडियो शेयर किया था। तब उन्होंने लिखा था, जींद-गोहाना-सोनीपत ट्रैक पर जल्द ही पर्यावरण और अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित हाइड्रोजन ट्रेन जल्द रफ्तार पकड़ेगी।

विज्ञापन
country first hydrogen train will soon pick up speed, 8 coaches ready in Chennai
सांकेतिक फोटो - फोटो : Freepik

विस्तार

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच जल्द रफ्तार भरती दिखाई देगी। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी में ट्रेन के 8 कोच तैयार कर लिए गए हैं। परीक्षण के बाद कोच के रंग-रोगन का काम भी पूरा हो चुका है। हाइड्रोजन इंजन लगने के बाद चेन्नई से पूरी ट्रेन को जल्द जींद के लिए रवाना कर दिया जाएगा। यह ट्रेन सितंबर में ट्रैक पर दौड़ती नजर आ सकती है।

विज्ञापन


जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन के बाद भारत इस तकनीक को अपनाने वाला देश बन गया है। इसके लिए जींद में आधुनिक हाइड्रोजन प्लांट भी बनकर तैयार हो गया है। गेट और दीवार का काम अंतिम चरण में है। हाइड्रोजन ट्रेन की रफ्तार 110 से 140 किमी. प्रति घंटा होगी। फिलहाल अन्य ट्रेनों की रफ्तार 120 किमी निर्धारित है।
विज्ञापन


यह ट्रेन सबसे लंबी और ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन होगी, जो 2500 यात्रियों को ले जा सकेगी। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित होगी। संचालन के दौरान केवल पानी और भाप उत्सर्जित करेगी। डीजल ट्रेनों के विपरीत इसमें कार्बन उत्सर्जन शून्य होगा। 1,200 हार्स पावर की इस ट्रेन पर 82 करोड़ के लगभग लागत आई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद के 3 और दिल्ली के 2 लोको पायलट को दी गई ट्रेनिंग
हाइड्रोजन ट्रेन संचालन के लिए जींद के 3 और दिल्ली के 2 कुल पांच लोको पायलट को चेन्नई में 3 से 10 अगस्त के बीच ट्रेनिंग दी गई है। इस दौरान लोको पायलट को हाइड्रोजन ट्रेन की तकनीकी और संचालन से जुड़ी बारीकियों को बताया गया।

मुख्यमंत्री सैनी ने जल्द ट्रेन चलने का किया था इशारा
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिछले दिनों इस प्रोजेक्ट को लेकर अपने एक्स अकांउट पर ट्रेन का एक वीडियो शेयर किया था। तब उन्होंने लिखा था, जींद-गोहाना-सोनीपत ट्रैक पर जल्द ही पर्यावरण और अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित हाइड्रोजन ट्रेन जल्द रफ्तार पकड़ेगी। इससे पहले रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने भी अपने एक्स हैंडल पर ट्रेन का वीडियो साझा किया था। इसमें ट्रेन के डिजाइन और तकनीक के बारे में जानकारी दी गई थी।


अधिकारी के अनुसार
सितंबर में हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन हो सकता है। हालांकि अभी तक कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। वहीं हाइड्रोजन प्लांट का काम लगभग पूरा हो चुका है। -अजय माइकल, पीआरओ, डीआरएम नई दिल्ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed