फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Councilor and Chairman candidates will get all the no dues in the Municipality office

Jind News: पार्षद व चेयरमैन उम्मीदवारों को नगर पालिका कार्यालय में मिलेंगे सभी नो ड्यूज

Wed, 12 Feb 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Councilor and Chairman candidates will get all the no dues in the Municipality office
11जेएनडी10: तहसील कार्यालय में बैठे अधिकारी। संवाद
जुलाना। नगर पालिका के चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। उम्मीदवारों को अब नो ड्यूज के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जुलाना उपमंडल के एसडीएम होशियार सिंह ने बताया कि डीसी के आदेशानुसार सभी विभागों के नो ड्यूज नगरपालिका कार्यालय में ही मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि उम्मीदवारों को कई जगह कार्यालयों के चक्कर काटने से छुटकारा मिल सके। इसके लिए को ऑपरेटिव बैंक, लैंड मोरगेज बैंक, बिजली और नगर पालिका से नो ड्यूज के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उम्मीदवारों को नपा कार्यालय में ही सभी नो ड्यूज मिल सकेंगे।
विज्ञापन

बाक्स

नामांकन के पहले दिन नहीं पहुंचा कोई भी उम्मीदवार, इंतजार करते रहे अधिकारी

जुलाना तहसील कार्यालय में नामांकन के लिए केंद्र बनाया गया है। नामांकन के पहले दिन कोई भी उम्मीदवार नामांकन के लिए नहीं पहुंचा। 11 से तीन बजे तक केंद्र पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी इंतजार ही करते नजर आए। एसडीएम और रिटर्निंग अधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि नामांकन के पहले दिन कोई भी उम्मीदवार नहीं पहुंचा। 12 व 16 फरवरी को अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं होगा, बाकि दिनों नियमित रूप से नामांकन दाखिल होंगे। 11 से लेकर 17 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

14 वार्डों के 13663 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार

नगर पालिका में पहली बार 13 की जगह 14 वार्डों के पार्षदों और चेयरमैन का चुनाव होगा। 14 वार्डाें में 7265 पुरुष और 6398 महिला मतदाता अपने पार्षद और चेयरमैन का चुनाव करेंगे।

बाक्स

भाजपा की टिकट पर चेयरमैन उम्मीदवारों की नजर

जुलाना नगरपालिका से चेयरमैन पद के चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों के नाम भाजपा पदाधिकारियों को भेजे गए हैं। लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जुलाना शहर में हुई जीत को देखते हुए भाजपा की टिकट पाने वालों की लंबी लिस्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed