फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corporation administration reached the house of Bhakiyu Pradhan, connections will be made

Jind News: भाकियू प्रधान के घर पहुंचा निगम प्रशासन, किए जाएंगे कनेक्शन

Fri, 01 Aug 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 01 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Corporation administration reached the house of Bhakiyu Pradhan, connections will be made
अलेवा। भाकियू नेता और किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन सीनियरिटी मामले में एसडीओ और कनिष्ठ अभियंता अन्य कर्मचारियों के साथ वीरवार को भाकियू के जिला प्रधान कुलदीप शाहपुर के घर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों में मामले को लेकर कई घंटों तक बातचीत हुई। आखिरकार निगम प्रशासन ने भविष्य में सीनियरिटी के हिसाब से किसानों को टयूबवेल कनेक्शन देने की बात कही।
विज्ञापन


भाकियू के जिला प्रधान कुलदीप शाहपुर ने बताया कि इस मामले को लेकर निगम अधिकारियों से बातचीत हुई है। इस पर एसडीओ ने मौसम साफ होते ही सीनीयरिटी के हिसाब से टयूबवेल कनेक्शन देने को कहा है। भाकियू और किसानों ने निगम नगूरां के कनिष्ठ अभियंता और एसडीओ पर सीनियरिटी तोड़ धांधली करने के आरोप लगाए थे। किसानों का कहना था कि शाहपुर निवासी पालेराम का लिस्ट में 11वां नबंर होने के बाद भी निगम ने उसको अभी तक टयूबवेल कनेक्शन नहीं दिया है जबकि उसके पीछे के काफी किसानों को टयूबवेल कनेक्शन मिल चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि सरकार द्वारा 2019-21 तक अप्लाई कर चुके 109 किसानों को टयूबवेल कनेक्शन देने की अधिसूचना जारी की थी लेकिन निगम अधिकारियों ने सरकारी नियमों को ताक पर रखकर सीनियरिटी तोड़कर पहुंच वाले लोगों के टयूबवेल कनेक्शन जारी कर दिए। इसके कारण किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यदि दो दिन के अंदर उक्त किसान का टयूबवेल कनेक्शन चालू नहीं किया तो यूनियन किसानों के साथ मिलकर बिजली निगम नगूरां में धरना देने के अलावा प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज से मिला जाएगा। ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

टयूबवेल कनेक्शन मामले में वीरवार को भाकियू जिला प्रधान कुलदीप शाहपुर के घर पहुंचे थे। वहां दोनों तरफ से बातचीत हुई। जल्द मौसम साफ होते ही सभी किसानों के टयूबवेल कनेक्शन कर दिए जाएंगे।

--आन्नद कुमार, एसडीओ, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed