{"_id":"608177768ebc3e908b3729af","slug":"corona-vaccine-stolen-from-jind-civil-hospital-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: चाय के खोखे के पास से मिली चुराई गई वैक्सीन, चोरों की सफाई- सॉरी सर, पता नहीं था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: चाय के खोखे के पास से मिली चुराई गई वैक्सीन, चोरों की सफाई- सॉरी सर, पता नहीं था
Thu, 22 Apr 2021 06:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Apr 2021 06:48 PM IST
सार
दवा सफीदों रोड पर एक चाय के खोखे के पास रखी गई थी। साथ ही यहां पर एक स्लीप भी रखी मिली। इस पर लिखा गया है कि सॉरी सर, पता नहीं था यह कोरोना की दवा है।
विज्ञापन
जींद से चोरी कोरोना वैक्सीन बरामद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के सामान्य अस्पताल से चोरी हुई कोरोना वैक्सीन की 1710 डोज को पुलिस ने गुरुवार देर शाम बरामद कर लिया है। यह दवा सफीदों रोड पर एक चाय के खोखे के पास रखी गई थी। साथ ही यहां पर एक स्लीप भी रखी मिली। इस पर लिखा गया है कि सॉरी सर, पता नहीं था यह कोरोना की दवा है।
विज्ञापन
हालांकि यह दवा अब खराब हो चुकी है, लेकिन पुलिस को आरोपियों की तलाश के लिए कई महत्वपूर्ण सुराग मिल गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दवा सिविल लाइन थाना के बाहर चाय के खोखे पर रखी गई थी, जबकि चाय का खोखा बंद है। अब पुलिस अस्पताल से सफीदों रोड के रूट को खंगालेगी।
विज्ञापन
इससे पहले जींद के सामान्य अस्पताल के पीपी सेंटर स्थित स्टोर से कोरोना वैक्सीन की 1710 डोज चोरी हो गई थी। इसमें 1270 कोविशील्ड और 440 कोवैक्सीन शामिल थी। घटना का पता गुरुवार सुबह करीब नौ बजे चला, जब स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी और अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
जींद जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि अस्पताल में फिलहाल 1510 कोवैक्सीन और 110 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। सीएमओ मंजीत ने सोशल मीडिया पर अस्पताल में वैक्सीन नहीं होने की खबर का खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में वैक्सीन पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है।