{"_id":"603e908c8ebc3ed913222283","slug":"corona-threat-people-coming-to-civil-hospital-are-not-wearing-masks-jind-news-rtk59803272","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खतरा : नागरिक अस्पताल में आने वाले लोग नहीं लगा रहे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खतरा : नागरिक अस्पताल में आने वाले लोग नहीं लगा रहे मास्क
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पंजीकरण खिड़की पर बिना मास्क के एक-दूसरे के पास खड़े कुछ लोग। संवाद।
- फोटो : Jind
प्रदेश में फिर से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काटने शुरू किए हैं, लेकिन नागरिक अस्पताल प्रशासन इससे बेखबर है। अस्पताल में प्रतिदिन 1200 के आसपास मरीज एवं उनके तीमारदार आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर मास्क नहीं लगाते हैं। इससे अस्पताल में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। बिना मास्क लगाए अस्पताल में आने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाने में अस्पताल प्रशासन की कोई योजना नहीं है।
जिले में पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन दो-तीन संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। 25 फरवरी को जिले में केवल तीन संक्रमित लोग थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 14 हो गई है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को मास्क लगाने तथा शारीरिक दूरी को अपनाना जरूरी है, लेकिन लोग इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अस्पताल में पंजीकरण खिड़की, ओपीडी कक्ष के बाहर तथा दवाई वितरण खिड़की पर प्रतिदिन भीड़ लगती है। यहां लाइनों में तथा ग्रुप बनाकर खड़े होने वाले लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा यह लोग दो गज दूरी के नियम का पालन भी नहीं कर रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा बाजार में भी काफी भीड़ रहती है। यहां पर भी लोग न तो मास्क लगाते हैं और न ही शारीरिक दूरी का पालन करते हैं।
अस्पताल में आने वाले मरीजों तथा उनके तीमारदारों को मास्क लगाने तथा शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं। अस्पताल में बिना मास्क के आने वाले लोगों के पहले भी चालान किए गए थे। अब फिर से अभियान चलाकर चालान भी किए जाएंगे और लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।