फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona test will be done for every person coming to the civil hospital

नागरिक अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति की होगी कोरोना जांच

Sun, 05 Sep 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Corona test will be done for every person coming to the civil hospital
बच्चों के लिए बनाए गए कमरों के बारे में बताते एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल। संवाद - फोटो : Jind
केरल समेत देश के कुछ अन्य हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब नागरिक अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच करने के साथ, ओपीडी में आने वाले खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों के भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ-साथ नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में बनाए गए कोरोना वार्ड को हर प्रकार से जांचा व परखा गया है, ताकि किसी उपकरण की कोई कमी हो तो वह पहले ही पूरी की जा सके। इसके अलावा वेंटिलेटर, बाईपेप, सीपेप, नेजल कैनुला जैसे मेडिकल उपकरणों को पूरी तरह से तैयार रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की ज्यादा संभावना जताई जा रही है। इसके लिए नागरिक अस्पताल में बच्चों के लिए 120 बेड तैयार किए गए हैं। इन सभी पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कुछ कमरों में बच्चों के मनोरंजन के लिए कार्टून व अन्य शिक्षा संबंधी चिह्न बनाए गए हैं, ताकि खेल-खेल में बच्चों का ध्यान मनोरंजन की तरफ खींचा जा सके। पहले यह कमरे बीमार बच्चों के लिए थे, जिन्हें अब कोरोना वार्ड में बदला गया है।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। पहली व दूसरी लहर ने काफी कुछ सिखाया है तथा काफी सुविधाएं नागरिक अस्पताल में बढ़ी हैं। इस समय अस्पताल में 23 वेंटिलेटर पूरी तरह से तैयार हैं, जिनकी संख्या पहले छह थी। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट लगने से ऑक्सीजन की समस्या से भी निजात मिली है। नागरिक अस्पताल में आने वाले हर मरीज की कोरोना जांच की जा रही है। इसके अलावा ओपीडी में आने वाले मरीज जिनको खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत होगी, उनको अन्य जांच के साथ-साथ कोरोना जांच करवाने के लिए भी कहा जाता है। लैब तकनीशियनों को भी इस बारे में निर्देश दिए गए हैं कि जो व्यक्ति रक्त जांच करवाने आए, उसकी कोरोना जांच भी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बच्चों के लिए 120 बेड बनाए गए हैं। इन सभी पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। इसके अलावा 23 वेंटिलेटर भी तैयार किए गए हैं। नागरिक अस्पताल में बाईपेप, सीपेप, हाईफ्लो नेजल कैनुला की भी व्यवस्था है। अस्पताल के सभी चिकित्सकों को तीसरी लहर से निपटने के लिए ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद अस्पताल के चिकित्सकों को पूरी तरह से अलर्ट किया गया है। -डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
1320 लोगों की मिली रिपोर्ट में नहीं मिला संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग को रविवार को 1320 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से किसी को भी संक्रमित नहीं पाया गया है। रविवार को एक मरीज ठीक हुआ है। इस समय जिले में केवल दो सक्रिय केस बाकी रह गए हैं। इनमें से एक व्यक्ति नागरिक अस्पताल के कोरोना वार्ड में दाखिल है।

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि जिले में अब तक 21200 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20662 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 536 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय दो एक्टिव केस बचे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 184 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। अब तक 321640 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed