फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona special story

कोरोना संक्रमण ने छीना पिता का साया, मां के भरोसे 3 बच्चे

Sat, 29 May 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
corona special story
जींद। भिवानी रोड निवासी प्रीति के पति पवन की एक महीना पहले कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। इससे प्रीति के साथ-साथ तीन बच्चों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रीति बनाती हैं कि उनके पति कृषि सलाहकार का काम करते थे और अपने परिवार का पेट पाल रहे थे। अब उनके नहीं रहने से भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

तीन बच्चों के पालन-पोषण का बोझ अब प्रीति के कंधों पर आ गया है। अभी तक वह घर में रह कर ही बच्चों को संभालती रही हैं, लेकिन अब भविष्य की चिंता सता रही है। पवन की मौत के बाद घर सूना हो गया है। अभी तक परिवार को प्रशासन से किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली है। ऐसे में प्रीति को सबसे अधिक चिंता बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की है। प्रीति की दो बेटी व एक बेटा है। प्रीति के अनुसार बच्चों की आंखें हर समय पिता को ढूंढती रहती हैं।
विज्ञापन

जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए हर समय तैयार
कोरोना में ही नहीं अन्य किसी कारण से भी यदि कोई बच्चा अनाथ होता है तो उसके लिए बाल कल्याण परिषद तैयार है। अनाथ भी नहीं यदि वैसे भी किसी बच्चे को जरूरत है तो उसकी मदद की जाती है। इसके लिए 1098 नंबर पर सूचना दी जानी चाहिए। जिले में लड़कियों के लिए एपीजे अब्दुल कलाम आजाद आश्रम बनाया गया है। इसमें बच्चे रह भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ साल तक के लड़कों के लिए भी जगह
जींद में बने शेल्टर होम में सिर्फ लड़कियों को रखने का प्रावधान है। आठ साल तक लड़कों को भी रखा जा सकता है। यदि इससे बड़े लड़के हैं तो उन्हें दूसरे जिलों में भेजने की व्यवस्था है। लोगों से अपील है कि यदि उनकी जानकारी में कोई भी ऐसा बच्चा है तो उनकी जानकारी जरूरत दें। इस प्रकार के कुछ बच्चों को रखा भी गया है।
-अनिल सिंगला, जिला बाल कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed