फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona positive, cantonment area, seal, jind

इंदिरा कॉलोनी व खैरेंटी गांव में कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित

Sat, 06 Jun 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona positive, cantonment area, seal, jind
घंटा घर चौक के पास से बंद किया गया इंदिरा बाजार। - फोटो : Jind
जींद। शहर की इंदिरा कॉलोनी व खरैंटी गांव में कोरोना संक्रमित लोग मिलने पर यहां कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किए गए हैं। क्षेत्र में कोरोना वायरस का और अधिक फैलाव रोकने के लिए यहां अवरोध लगाकर गलियों को बंद कर दिया गया है। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग घर-घर सर्वे करवा कर लोगों के स्वास्थ्य की रिपोर्ट तैयार करेगा।
विज्ञापन

जिलाधीश डॉ. आदित्य दहिया के अनुसार इंदिरा कॉलोनी में राठी ट्रैडर्स से कर्ण दास व महाबीर प्रसाद के घर तक वाली गली को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। इंदिरा कॉलोनी से अनाज मंडी तक बफर जोन घोषित किया गया है। कॉलोनी के लिए जींद के तहसीलदार मनोज कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसी प्रकार खैरेंटी गांव में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद गांव की जीता के मकान से ईश्वर के मकान तक व फिरणी वाली गली को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। गांव को बफर जोन घोषित किया गया है। गांव में रहने लोगों की आवश्यक सुविधाओं उपलब्ध करवाने के लिए बीडीपीओ जुलाना धर्मबीर खर्ब को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

थोक बाजार सील होने से लोगों को परेशानी
वहीं किराना का थोक बाजार इंदिरा मार्केट बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि साथ लगते जनता बाजार में भी इंदिरा बाजार में थोक किराना की आठ से दस दुकानें हैं। काफी संख्या में खुदारा किराना व्यापारी इन्हीं दुकानों से सामान लेते हैं। शनिवार को इन दुकानदारों को जनता बाजार से सामान लेना पड़ा। इंदिरा बाजार में कोरोना संक्रमण आने से जनता बाजार में भी व्यापारी व ग्राहक सावधानी बरतते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed