फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona news jind

कोरोना पॉजिटिव के मुकाबले ठीक होने वालों की लगातार बढ़ रही संख्या

Sun, 23 May 2021 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
corona news jind
जींद। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पॉजिटिव आने वालों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 489 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से 89 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण की यह दर लगभग 18 प्रतिशत से अधिक है जबकि शनिवार को संक्रमण की दर सात प्रतिशत थी। सबसे अच्छी खबर यह है कि रविवार को 226 लोग ठीक हुए हैं। रिकवरी का प्रतिशत 91.73 पहुंच गया है जबकि शनिवार को यह 91.12 था।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि रविवार को जिले में चार लोगों की मौत हुई है। इनमें जींद निवासी 78 वर्षीय व्यक्ति, हिसार जिले के गांव मोठ निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति तथा राज नगर जींद निवासी 65 वर्षीय महिला तथा शामलो कलां निवासी 70 वर्षीय महिला शामिल हैं। वहीं रविवार को 89 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले के 20063 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18411 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 450 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस समय जिले में 1202 एक्टिव मामले बचे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 306 लोगों के सैंपल लिए हैं जबकि 820 लोगों की रिपोर्ट मिलना अभी बाकी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में खाली हुए 40 बेड
नागरिक अस्पताल प्रशासन को भी धीरे-धीरे राहत मिल रही है। 15 दिन पहले जहां नागरिक अस्पताल में एक भी बेड खाली नहीं था, अब यहां पर 40 बेड खाली हैं। बेड की कमी के चलते लोग घरों से चारपाई तक अस्पताल में ले आए थे। फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में भी केवल चार ही मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 मरीजों की हालत गंभीर, नहीं मिल रहे वेंटिलेटर
नागरिक अस्पताल में फिलहाल 20 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत बहुत गंभीर हैं। अस्पताल में केवल आठ वेंटिलेटर काम कर रहे हैं। वैसे तो अस्पताल में 23 वेंटिलेटर हैं लेकिन इनमें से केवल आठ को ही चलाने की व्यवस्था है। कुछ गंभीर मरीज ऐसे हैं, जिनको वेंटिलेटर की जरूरत है।
नागरिक अस्पताल में जो सुविधाएं हैं, वह मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से हरसंभव कोशिश कर रहा है ताकि मरीजों की जान बचाई जा सके। धीरे-धीरे मरीजों का दबाव कम होने लगा है। जल्द ही हम इस महामारी से निजात पा लेंगे।

-डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
ब्लैक फंगस के चार संदिग्धों को किया पीजीआई रोहतक रेफर
जींद। नागरिक अस्पताल प्रशासन ने रविवार को चार लोगों को पीजीआई रोहतक रेफर किया है। इनमें ब्लैक फंगस के लक्षण थे। इन सभी के चेहरों पर सूजन तथा आंखों में परेशानी थी। इनमें से तीन लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके थे जबकि एक व्यक्ति फिलहाल पॉजिटिव था। एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि यदि हमें यह लगता है कि उक्त मरीज को ब्लैक फंगस हो सकता है तो उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया जाता है। जींद में ब्लैक फंगस का फिलहाल न तो उपचार है और न ही जांच की सुविधा। जींद जिले को ब्लैक फंगस के मामले में पीजीआई रोहतक के साथ अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed