फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona infection decreasing continuously in the district, decrease in death and active cases

जिले में लगातार कम हो रहा कोरोना का संक्रमण, मौत और सक्रिय केस में भी आई कमी

Sat, 05 Jun 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corona infection decreasing continuously in the district, decrease in death and active cases
नागरिक अस्पताल का कोरोना वार्ड। संवाद - फोटो : Jind
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण का मामला कम हो रहा है। इसके साथ ही मौत के अलावा सक्रिय केस के मामले में भी कमी आ रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 846 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि एक महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को ठीक होने वालों की संख्या 115 रही। नागरिक अस्पताल में इस समय 42 मरीज ही बचे हैं।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को गांव बिरोली निवासी 70 वर्षीय महिला की मौत हुई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 846 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिनमें से 39 लोगों को संक्रमित पाया गया है। पॉजिटिव की यह दर 4.60 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग इस दर को शून्य करना चाहता है। जिले में अब तक 20964 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20058 लोग ठीक भी हो गए हैं, जबकि 509 की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 397 एक्टिव केस हैं। इनमें से 74 लोग विभिन्न अस्पतालों में दाखिल हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1032 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 254749 लोगों के सैंपल ले चुका है। स्वास्थ्य विभाग को 748 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट फिलहाल मिलनी बाकी है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में एक्टिव केस 744 से घटकर 397 पर आए
पिछले एक सप्ताह में एक्टिव केसों की संख्या में 347 की कमी आई है। 29 जून को एक्टिव केसों की संख्या 744 थी, जो शुक्रवार को कम होकर 397 रह गई है। यह औसतन प्रतिदिन लगभग 50 के आसपास है। यदि इसी प्रकार एक्टिव केसों में कमी आती रही तो आठ दिन में जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बिल्कुल ही खत्म हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनांक एक्टिव मामले
04 जून 397
03 जून 421
02 जून 490
01 जून 544
31 मई 581
31 मई 667
29 मई 744
बॉक्स
जिले में लगातार एक्टिव केसों की संख्या कम हो रही है। यह बहुत ही अच्छी बात है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान करता है। यदि जिले में कोरोना संक्रमण खत्म करना है तो लोगों को लगातार मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed