फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cooperative Bank Burglarized; Batteries and Inverters Stolen

Jind News: सहकारी बैंक में सेंध, बैटरियां-इनवर्टर चोरी

Sun, 31 May 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Cooperative Bank Burglarized; Batteries and Inverters Stolen
31जेएनडी09: बैंक में चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी में कैद। स्रोत सीसीटीवी।
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

नरवाना। गांव दातासिंह वाला स्थित सहकारी समिति बैंक में चोरों ने देर रात सेंध लगाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना का खुलासा शनिवार सुबह बैंक खुलने पर हुआ। सूचना मिलते ही गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
बैंक मैनेजर मंगत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बैंक बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे जब वह बैंक पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर जांच करने पर बैंक से तीन बैटरियां, एक इनवर्टर और एक एलसीडी गायब मिली।
विज्ञापन

चोरी के बाद बैंक की एलसीडी उपलब्ध नहीं होने के कारण दूसरी एलसीडी लगाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में 30 मई की तड़के करीब 3:28 बजे से 3:38 बजे के बीच दो युवक बैंक परिसर में घुसते दिखाई दिए। दोनों के हाथों में दाती और लोहे की रॉड थी। फुटेज में दोनों संदिग्ध बैंक से सामान चोरी कर ले जाते हुए नजर आए लेकिन उनकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। गढ़ी थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही चोरी हुए सामान की बरामदगी के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed