फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Controversy over managment of Hindustan Scouts and Guides

हिंदूस्तान स्काउट एवं गाइड के प्रबंधन को लेकर विवा

Sat, 14 Dec 2019 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Controversy over managment of Hindustan Scouts and Guides
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड संस्था में पदों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसको लेकर राज्य सचिव सूरत सिंह गिल ने पत्रकार वार्ता की और नवीन जयहिंद पर फर्जी तरीके से संस्था को हथियाने का आरोप लगाया। वहीं नवीन जयहिंद का कहना है कि सूरत सिंह व एक अन्य ने मिलकर फर्जी तरीके से गड़बड़ियां की। इसके चलते उन्हें संस्था से निकाल दिया है। इसकी जांच चल रही है और जल्द ही यह लोग जेल जाएंगे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सूरत सिंह गिल ने कहा कि 2016 में हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड को शिक्षा विभाग हरियाणा से स्वीकृति मिली। इसमें 2018 तक सब कुछ सही चल रहा था। अप्रैल 2018 में कुछ लोगों ने गड़बड़ियां शुरू की। यहां तक कि 2017-18 का ऑडिट भी नहीं कराया गया। इस पर राष्ट्रीय स्तर से तीन बार नोटिस निकाला और ऐसे पदाधिकारियों को हटा दिया गया। आरोप है कि इसके बाद भिवानी निवासी नवीन जयहिंद ने कुछ नेताओं के साथ सांठगांठ कर संस्था पर कब्जा कर लिया। अब हालात यह है कि शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर दूसरी संस्था को ही अधिकृत कर दिया है। इससे वे लोग काम नहीं कर पा रहे हैं। इसको लेकर जल्द ही प्रदेश के शिक्षा मंत्री से मिला जाएगा और यदि वहां से भी समस्या का समाधान नहीं होगा तो इस मामले को अदालत में चुनौती दी जाएगी। इस मौके पर राज्य चेयरमैन सुनील रधाना, संयुक्त सचिव सतबीर देशवाल, कोषाध्यक्ष तुषार मणी, एओसी गाइड कविता, डीओसी चंद्र सिंह, एडीसी राजेश कुमार व एडीओसी इकबाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूरी तरह से कानूनी है संस्था
हमारी संस्था पूरी तरह से कानूनी है। इसके मुख्य संरक्षक राज्यपाल हैं। राज्य अध्यक्ष पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा हैं, उपाध्यक्ष वर्तमान शिक्षामंत्री कंवर पाल गुर्जर हैं। नेशनल चीफ कमिश्नर गुजरात के एडीजीपी आईपीएस अनिल प्रथम हैं। प्रेजीडेंट आईएएस एसके नंदा हैं। हरियाणा के सचिव नवीन जयहिंद हैं। यह संस्था केंद्र सरकार के खेल विभाग से जुड़ी है और हरियाणा में शिक्षा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त है। सूरत सिंह गिल व दूसरे लोगों ने संस्था के पैसे को नाजायज तरीके से निकलवाया। पता चलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई लेकिन उन्होंने जिला का पद नहीं छोड़ा है। इस पर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही ऐसे लोग जेल जाएंगे। -नवीन जयहिंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed