फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   controversy among bjp and jjp supporters in bjp candidate premlatas village

भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता के गांव में भाजपा और जजपा समर्थकों में विवाद

Mon, 21 Oct 2019 07:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
controversy among bjp and jjp supporters in bjp candidate premlatas village
डूमरखां खुर्द गांव में हुए हंगामे के बाद डीसी डॉ. आदित्य दहिया और एसएसपी अश्विन शैणवी से बातचीत क? - फोटो : Jind
प्रदेश की हॉट सीटों में शामिल उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के गांव डूमरखां खुर्द व कलां में भाजपा और जेजेपी समर्थकों के बीच मतदान को लेकर विवाद हुआ। डूमरखां कलां भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता का गांव है। इस दौरान डूमरखां खुर्द के मतदान केंद्र पर पहुंचे जजपा उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक मतदान एजेंट ने उन पर गिलास फेंका। इसकी शिकायत उन्होंने मौके पर तैनात डीएसपी चंद्रपाल से की, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर दोनों दलों के समर्थकों के बीच विवाद काफी गहरा गया जिसे निपटाने के लिए डीसी डॉ. आदित्य दहिया व एसएसपी अश्विन शैणवी खुद पुलिस बल के साथ पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाया। इसके चलते यहां बड़ा विवाद होने से टल गया। वहीं दुष्यंत चौटाला ने डीसी से डूमरखां खुर्द गांव के मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान की मांग की है। दुष्यंत के अनुसार वह अपने चुनाव क्षेत्र में दौरा कर रहे थे। जब वे डूमरखां खुर्द गांव के मतदान केंद्र पहुंचे तो यहां पर भाजपा के चुनाव एजेंट सोहन व उनके साथ चार अन्य लोगों ने उन पर गिलास फेंक दिया।
विज्ञापन

महिला का फर्जी वोट पड़ने पर हुआ हंगामा
दुष्यंत चौटाला के अनुसार यहां राजो नामक महिला जब अपना वोट डालने पहुंची तो उनका वोट पड़ चुका था। चौटाला के अनुसार उन्होंने पीठासीन अधिकारी को वह मत रद्द कर बैलेट पेपर से राजो का मतदान करवाने का अनुरोध किया। यह चुनाव अयोग की प्रक्रिया है, लेकिन अधिकारियों ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसी दौरान भाजपा के चुनाव एजेंट सोहन व चार अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और उन पर गिलास फेंक दिया।
विज्ञापन

आमने-सामने हुए जेजेपी व भाजपा समर्थक
डूमरखां खुर्द के मतदान केंद्र पर जब पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला पहुंचे तो यहां काफी हंगामा हो गया। इसकी सूचना उन्होंने खुद अधिकारियों को दी। मौके पर डीसी व एसएसपी के पहुंचने के कुछ समय बाद ही यहां पर भाजपा समर्थक भी एकजुट गए और विवाद बढ़ने की संभावना हो गई। इस पर पुलिस ने सभी को मतदान केंद्र के बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed