{"_id":"66773414f27e4889060cdf36","slug":"contracted-employees-will-protest-outside-cm-residence-on-july-29-jind-news-c-199-1-sroh1009-118876-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 29 जुलाई को सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे अनुबंधित कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 29 जुलाई को सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे अनुबंधित कर्मचारी
Sun, 23 Jun 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
जींद। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को कार्यकारी अभियंता जींद डिविजन कार्यालय में जिला सचिव महेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने बताया कि वह अपनी लंबित मांगों को लेकर 4 जुलाई को अधीक्षक अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंंगे।
अगर इसके बाद भी उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो 29 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास करनाल में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार से उनकी मांग है कि रेगुलर पॉलिसी बनाकर कर्मियों को पक्का किया जाए, बीते तीन वर्षों से वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई। इसके बाद बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जींद डिविजन की नई कार्यकारिणी का अध्यक्ष राजेंद्र चहल, उपाध्यक्ष नसीब, सचिव प्रदीप, सहसचिव नीलम, कोषाध्यक्ष कमल को बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी रविंद्र को दी गई है। इसके अलावा जींद सब डिविजन का अध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष बलवान, सह कोषाध्यक्ष जितेंद्र, प्रेस प्रवक्ता आदिश को बनाया गया। इसके अतिरिक्त जींद सब डिविजन 2 नंबर की कार्यकारिणी में अध्यक्ष सुनील, सचिव अनिल, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र, सह कोषाध्यक्ष हरिश, संगठनकर्ता कपिल, मीडिया प्रभारी विरेंद्र को नियुक्त किया गया है।