जींद। अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों ने सीआरएसयू में आयोजित संविधान दिवस पर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढा हरियाणा सरकार को ज्ञापन सौंपा। इस दाैरान रोजगार गारंटी की मांग की। इस पर डिप्टी स्पीकर ने उचित आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों में लंबे समय से कार्यरत हैं। उनकी संख्या करीब 1500 है। सभी को नियमित होने तक सेवा सुरक्षित की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले इन कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा का वायदा किया था। अब इस वायदे को पूरा करने का समय उनके पास आया है। इस पर कर्मचारियों को डिप्टी स्पीकर व उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने विश्वास दिलाया कि किसी भी कर्मचारी का रोजगार नहीं छूटेगा। इस अवसर पर अनुबंधित सहायक प्राध्यापक डॉ. जसमेर सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ कृष्ण देशवाल, डॉ. कविता, डॉ. भावना , डॉ अंजू, डॉ. मंजु, संदीप सांगवान, डॉ. अतुल सहारण मौजूद रहे।