{"_id":"6758816b3558fefd8a024599","slug":"consumers-will-get-more-millet-in-their-ration-in-winter-jind-news-c-199-1-sroh1009-126893-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सर्दी में उपभोक्ताओं को राशन में मिलेगा ज्यादा बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सर्दी में उपभोक्ताओं को राशन में मिलेगा ज्यादा बाजरा
Tue, 10 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
10जेएनडी16: बैंड मार्केट के राशन डिपो पर राशन वितरित करते हुए राशन डिपो धारक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सर्दी का मौसम शुरू होते ही अनाज वितरण में बदलाव किया है। अब विभाग अपने 2 लाख 70 हजार उपभोक्ताओं को 545 राशन डिपो पर बाजरा वितरित करेगा। पहले उपभोक्ताओं को राशन में गेहूं दिया जा रहा था। अब सर्दी को देखते हुए बाजरा दिया जाएगा। राशन में बाजरे की मात्रा ज्यादा रहेगी।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नवंबर में उपभोक्ताओं को राशन में बाजरा देने के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद एलोकेशन आने पर उपभोक्ताओं की संख्या के आधार पर सभी डिपो पर राशन में गेहूं व बाजरा भिजवाया गया। अब जिले में पीले राशन कार्डधारक को तीन किलो बाजरा, दो किलोग्राम गेहूं दिया जाएगा। इसके अलावा एएवाई कार्डधारकों को 24 किलो बाजरा व 11 किलो गेहूं दिया जाएगा। इसके लिए सभी डिपोधारकों को खाद्य एवं आपूर्ति ने निर्देश दिए हैं। सर्दी के मौसम में बाजरा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। सरकार नागरिकों को मोटा अनाज खाने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सर्दी के मौसम में मुख्यालय के निर्देश पर उपभोक्ताओं को राशन में बाजरा ज्यादा देने का निर्णय लिया है। अब जिले में पीला राशन कार्डधारकों को तीन किलो बाजरा, दो किलोग्राम गेहूं दिया जाएगा। इसके अलावा एएवाई कार्डधारकों को 24 किलोग्राम बाजरा व 11 किलोग्राम गेहूं दिया जाएगा। -राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, जींद।