{"_id":"6176f4e061c67248c678d23b","slug":"construction-work-resumes-on-rohtak-road-jind-news-rtk628097551","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक रोड पर निर्माण कार्य फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक रोड पर निर्माण कार्य फिर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पिछले करीब तीन साल से विवादों में चल रहे रोहतक रोड पर सड़क निर्माण का काम शनिवार रात को शुरू किया गया। लोगों ने कहा कि रात करीब दो बजे यहां निर्माण सामग्री व मशीन आई और सड़क का एक टुकड़ा तैयार कर दिया। इससे सड़क से मिट्टी तक नहीं हटाई गई। वहीं अभी रोहतक रोड की जांच चल रही है। ऐसे में फिर यहां खुदाई हो सकती है।
शनिवार रात को तारकोल की परत डाली गई। रोहतक रोड के लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने न तो पहले कोई नियम माना और अब भी यहां ऐसे ही काम किया जा रहा है। इससे पहले जुलाई में यहां सड़क बना दी गई थी, लेकिन बारिश के कारण पूरी सड़क धंस गई। इसके बाद अब दोबारा सड़क बनाई जानी है, लेकिन इसकी जांच भी चल रही है। शुक्रवार रात को एडीसी सहिल गुप्ता के नेतृत्व में टीम जांच करने भी गई थी, लेकिन यह जांच नहीं हो पाई है। ऐसे में यहां दोबारा से सड़क खोदी जा सकती है।
बॉक्स
डिवाइडर बनेगा दोबारा
रोहतक रोड पर सड़क धंसने के कारण सड़क के बीच में बना डिवाइडर भी हिल गया। ऐसे में इसे दोबारा बनाया जा रहा है। इसके लिए डिवाइडर को भी हटाया जा रहा है।
बॉक्स
फिर जल्दबाजी कर रहा है प्रशासन
इस मामले में प्रशासन अभी भी जल्दबाजी कर रहा है। सड़क की जांच चल रही है और निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा डिवाइडर बीच में नहीं है। यदि सड़क दोबारा बननी ही है तो डिवाइडर भी बीच में ही बनाया जाए।
विज्ञापन
डॉ. राजकुमार गोयल, प्रधान, जींद विकास संगठन।
वर्जन
अभी नहीं किया जा रहा निर्माण
अभी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। त्योहारी मौसम के चलते धूल नहीं उड़े इसके लिए सिर्फ वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
अरुण खुराना, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।