फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Construction of Savitri Nagar's Main Street in Limbo; Causing Hardship

Jind News: सावित्री नगर की मुख्य गली का निर्माण अधर में, परेशानी

Sat, 21 Mar 2026 03:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Construction of Savitri Nagar's Main Street in Limbo; Causing Hardship
20जेएनडी08: सावित्री नगर में टूटी पड़ी गली, जिसमें बारिश के बाद हुआ कीचड़ । संवाद
जींद। शहर के वार्ड नंबर-दो स्थित सावित्री नगर की मुख्य गली का निर्माण कार्य पिछले एक महीने से अधर में है। इस कारण कॉलोनी वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पवन, रामनिवास, विकास मलिक और किताब सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू तो किया गया था लेकिन पिछले एक माह से काम बंद पड़ा है। सूरज कौर, मुन्नी और रानी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गली की खोदाई कर काम बीच में रोक दिया। धूल और मिट्टी के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। जलभराव की स्थिति में यह गली तालाब का रूप ले लेती है। निवासी राजेन्द्र, रिंकू गुलाटी, राम सिंह और कमल ने प्रशासन से मांग की है कि इस मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करवाकर पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो मोहल्ला वासी नगर परिषद कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed