फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Construction of new hospital building accelerated, PWD asks for site plan

Jind News: अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण की प्रक्रिया तेज, पीडब्ल्यूडी ने मांगा साइट प्लान

Wed, 03 Dec 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Construction of new hospital building accelerated, PWD asks for site plan
03जेएनडी46: नागरिक अस्पताल नरवाना की जर्जर बिल्डिंग। संवाद ।
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


नरवाना। नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण को लेकर संबंधित कार्यों में अब तेज होती दिखाई दे रही हैं। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर मुख्यालय ने अस्पताल का विस्तृत साइट प्लान मांगा है। संबंधित अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
अब शहरवासियों में उम्मीद जगी है कि नरवाना को जल्द ही आधुनिक, सुरक्षित और अधिक सुविधाओं से लैस सरकारी अस्पताल की सौगात मिल सकती है। 17 अगस्त को नरवाना में आयोजित विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने न केवल नई इमारत निर्माण का आश्वासन दिया था बल्कि अस्पताल को उन्नत चिकित्सा सुविधाओं से लैस करने की बात भी कही थी।
विज्ञापन

उसके बाद से ही स्थानीय स्तर पर इस प्रोजेक्ट को लेकर हलचल बनी हुई थी लेकिन अब पीडब्ल्यूडी द्वारा साइट प्लान मांगे जाने के बाद मामला आधिकारिक रूप से आगे बढ़ चुका है। माना जा रहा है कि आवश्यक औपचारिकताए पूरी होते ही निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरवाना नागरिक अस्पताल की स्थिति बेहद दयनीय बनी हुई है। इमारत पुरानी होने के कारण दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं। कई जगहों पर छत से प्लास्टर गिरने के मामले सामने आते रहते हैं। ओपीडी और वार्ड में जगह की भारी कमी के चलते मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अस्पताल स्टाफ का कहना है कि नए अस्पताल भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। साइट प्लान तैयार होने और मुख्यालय भेजे जाने के बाद अब अगले चरण में अनुमानित लागत, डिजाइन और टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। शहरवासियों को उम्मीद है कि नए अस्पताल भवन के बन जाने से स्वास्थ्य सेवाएं न केवल सुगम होंगी बल्कि क्षेत्र के मरीजों को बेहतर उपचार घर के नजदीक ही उपलब्ध हो सकेगा।


विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल का साइट प्लान मांगा गया था जिसके बाद साइट प्लान तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है। -मोनू, जेई, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article