फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   conspired to make a video on tick tolk, climbed a tree and hung it

टिक टॉक पर वीडियो बनाने की साजिश रच पेड़ पर चढ़ाकर फंदे पर लटकवाया

Thu, 31 Oct 2019 07:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
conspired to make a video on tick tolk, climbed  a tree and hung it
टिक टॉक पर वीडियो बनाने की साजिश रच दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अपने दोस्त को फांसी के फंदे पर टांग दिया। गनीमत रही की रस्सी कमजोर निकली और वह टूट गई। इससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

22 अक्तूबर को एक साथ स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो दोस्तों ने टिक टॉक पर वीडियो बनाने की योजना बनाई। इसमें एक दोस्त ने दूसरे को पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने और खुद उसका वीडियो बनाने के लिए कहा। योजना के तहत दोनोें खेत में गए और वहां पर एक पेड़ पर रस्सी के साथ फांसी लगाने की तैयारी की। इसमें एक किशोर ने पेड़ पर चढ़कर रस्सी को पेड़ से बांध दिया व इसके फंदे को गले में डाल लिया और फांसी लगाने की तैयारी के साथ रस्सी से लटक गया। दूसरा दोस्त इस मौत के खेल का वीडियो अपने मोबाइल में कैद करता रहा। इसी दौरान रस्सी कमजोर होने के कारण टूट गई और फांसी लगाने वाला छात्र नीचे गिर गया। इससे उसके मुंह व गले पर चोट लगी। बेटे के गिरने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की पूरी जानकारी मिलने के बाद घायल के चाचा सत्यवान ने वीडियो बनाने वाले दोस्त के खिलाफ साजिश के तहत उसके भतीजे को जान से मारने की शिकायत सदर थाना नरवाना में दी। पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर वीडियो बनाने वाले सत्यवान के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed