{"_id":"66c672ac289e0e7e7f010574","slug":"consensus-reached-in-the-meeting-with-toll-committee-and-administration-jind-news-c-199-1-jnd1001-121851-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: टोल कमेटी, प्रशासन से हुई मीटिंग में बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: टोल कमेटी, प्रशासन से हुई मीटिंग में बनी सहमति
विज्ञापन
21जेएनडी33: पुलिस थाना मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे किसान नेता। संवाद
उचाना। पुलिस थाना में किसान नेताओं के साथ प्रशासन, टोल कमेटी अधिकारियों की मीटिंग करीब दो घंटे तक मीटिंग हुई। डीएसपी नवीन संधू, थाना प्रभारी पवन कुमार, खटकड़ टोल असिस्टेंट मैनेजर राजेश, मंजीत, किसान नेता रवि आजाद, प्रियंक खरक रामजी सहित अन्य नेता मौजूद रहे। टोल कमेटी, प्रशासन से हुई मीटिंग में सहमति बनी। अब किसान खटकड़ टोल पर धरना नहीं देंगे। 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे से लेकर 21 अगस्त तक टोल वाहनों के लिए नि:शुल्क रहा। 17 अगस्त को प्रशासन, टोल अधिकारियों एवं किसान नेताओं की मीटिंग होनी थी, जो किसी कारणवंश नहीं हो सकी थी। मीटिंग में टोल अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि किसी तरह की बदलसलूकी किसी के साथ नहीं होगी। टोल अधिकारियों ने कहा कि जो किसानों की खटकड़ टोल से 20 किलोमीटर के आसपास के वाहनों को फ्री करने की मांग है उसको लेकर वो एनएचआई को भेजे देंगे।
बीकेयू युवा प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका खरकरामजी ने बताया कि मीटिंग में जो-जो मांगे थी उन पर विस्तार से चर्चा प्रशासन की मौजूदगी में हुई है। खटकड़ टोल अधिकारियों ने विश्वास दिलाया है कि भविष्य में किसी तरह की बदसलूकी किसी के साथ नहीं होगी। किसान संगठन की झंडी लगी गाड़ी, किसी भी संगठन का आई-कार्ड हो उस गाड़ी को टोल से फ्री आने-जाने की मांग को भी माना है। भविष्य में अगर टोल अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा बदसलूकी किसान नेताओं के साथ की तो फिर से किसान बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होंगे। ये किसान, ग्रामीणों की जीत है।
उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि खटकड टोल अधिकारियों एवं किसान नेताओं की मीटिंग के बाद आपसी सहमति बन गई है। असिस्टेंट मैनेजर राजेश ने बताया कि 11 अगस्त दोपहर 12 के बाद से टोल फ्री वाहनों के लिए था जो रात 12 बजे शुरू कर दिया जाएगा।