{"_id":"6849e21132901c15b00ef7bf","slug":"congress-workers-were-not-informed-about-the-meeting-they-spoke-out-harshly-jind-news-c-199-1-sroh1009-136175-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैठक की नहीं थी जानकारी, सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैठक की नहीं थी जानकारी, सुनाई खरी-खरी
Thu, 12 Jun 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी20: पीडब्लयूडी विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए आर्ब्जवर। संवाद
जींद। कांग्रेस संगठन को फिर से खड़ा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से हरियाणा में संगठन सृजन कार्यक्रम तय किया गया है।
इस कार्यक्रम के तहत ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। यह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद प्रदेश में जिला स्तरीय संगठन खड़ा करने की कवायद को तेज करेंगे।
इसी को लेकर बुधवार को कांग्रेस के पर्यवेक्षक पठानकोट से पूर्व विधायक अमित विज जींद पहुंचे। उनके साथ स्टेट पर्यवेक्षक के रूप में आनंद सिंह दांगी भी मौजूद रहे। यहां कांग्रेस के पर्यवेक्षकों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की खरी-खरी सुनने को मिली।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज की इस बैठक के लिए उनके पास कोई जानकारी नही थी। बैठक में बहुत कम संख्या में महिलाएं पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने पिछली तीन हार में से कम से कम 2 हार के लिए कांग्रेस का संगठन नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया। पर्यवेक्षकों के सामने डीएससी समाज से आने वाले कांग्रेस के एक नेता ने पर्यवेक्षकों को साफ किया कि डीएससी समाज की अनदेखी कांग्रेस को भारी पड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि आज की राजनीतिक हालातों में 40 प्रतिशत वोट लेकर कोई भी व्यक्ति लोकसभा और विधानसभा में पहुंच जाता है।
एससी समाज की प्रदेश में आबादी 22 प्रतिशत है और इसमें डीएससी समाज की बराबर की भागीदारी है। उन्होंने कहा कि डीएससी समाज की अनदेखी के कारण कांग्रेस को नुकसान हुआ है। पर्यवेक्षकों ने कहा कि अगले 3 दिनों तक वह जींद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बीच रहेंगे और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि वह उनके सभी जानकार और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस बारे में जानकारी दें, ताकि वह उनसे मिल सकें। पहले दिन जींद व जुलाना विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बैठक में पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, परमेंद्र सिंह ढुल, वीरेंद्र जागलान, रोहित दलाल, कमल चौहान, लाजवंती ढिल्लों, सुरजीत अलेवा, रघुबीर भारद्वाज मौजूद रहे।