फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress won five seats by lying in Lok Sabha elections: Badoli

लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर पांच सीटें जीती कांग्रेस : बड़ौली

Tue, 06 Aug 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Aug 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Congress won five seats by lying in Lok Sabha elections: Badoli
05जेएनडी40 : पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली। संवाद
जींद। भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद व लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार जींद पहुंचे मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस झूठा प्रचार करने में कामयाब रही। इसी कारण वह पांच सीट जीत गई। विधानसभा चुनाव में ऐसा नहीं होगा। विधानसभा चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। बड़ौली पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने एक होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव में वोटों के ध्रुवीकरण का भाजपा को नुकसान हुआ था। विधानसभा चुनाव में भाजपा का सीधा मुकाबला नहीं है, बल्कि भाजपा के मुकाबले में कांग्रेस, इनेलो-बसपा गठबंधन, जजपा और आम आदमी पार्टी भी मैदान में होंगी। इससे भाजपा को लाभ होगा और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नायब सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान को लेकर झूठा प्रचार किया था। लोगों को बरगलाने में कांग्रेस कामयाब रही थी, लेकिन झूठ की राजनीति बार-बार नहीं चलती। भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल में जिस प्रकार से बिना भेदभाव विकास कार्य करवाए हैं और गरीबों को बिना खर्ची, बिना पर्ची सरकारी नौकरियां दी हैं, उससे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति विश्वास बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को सबसे बड़ी किसान हितैषी पार्टी बताते हुए बड़ौली ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां पर 23 फसल एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने किसानों के बकाया 133 करोड़ रुपये के आबियाना को माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि 11 से 14 अगस्त तक भाजपा युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालेगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा और लोगों को विभाजन से हुए नुकसान के बारे में बताया जाएगा। इस मौके पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, जिला प्रधान तिजेंद्र ढुल, चेयरमैन कर्मवीर सैनी, अमरपाल राणा, पूर्व प्रधान राजू मोर, कृष्ण रोहिल्ला, मनीष गोयल बबलू, राधेश्याम शर्मा, ओमप्रकाश थुआ, बंटी दालमवाला भी मौजूद रहे।


हरियाणा में करेंगे वर्गीकरण लागू

मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति आरक्षण को लेकर वर्गीकरण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, हरियाणा सरकार उसे लागू करेगी।

05जेएनडी40 : पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली। संवाद

05जेएनडी40 : पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed