फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress President Kumari Selja reached Baddowal toll, supported farmers

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा पहुंची बद्दोवाल टोल, किसानों को दिया समर्थन

Thu, 21 Jan 2021 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Congress President Kumari Selja reached Baddowal toll, supported farmers
किसान धरने को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा। संवाद। - फोटो : Jind
जींद/उचाना/नरवाना। कृषि कानूनों के विरोध में नरवाना के बद्दोवाल टोल पर चल रहे किसानों के धरने पर बुधवार को कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा पहुंची। उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता अपना कर किसानों को परेशान कर रही है। वहीं रोनी रमन ने अपनी कविताओं के माध्यम से किसानों का हौसला बढ़ाया। 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड को लेकर गांवों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को कई गांवों में लोगों चंदा एकत्रित कर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की मदद की तैयारी की।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसान के साथ है। देश के विकास की रीढ़ किसान और मजदूर हैं। अगर किसान और मजदूर कमजोर होगा तो वह देश व प्रदेश कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि विधायक अपनी ही सरकार से ही दुखी हैं। सरकार ने कई बार किसानों को प्रलोभन दिए, लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। सरकार कृषि कानूनों की आड़ में किसानों को बेचने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस नेता होशियारी लाल, युवा कांग्रेस नेता सतबीर दबलैन, राजेश अंबरसर, अनीता बढ़सीकरी, सत्यवान दनौदा, सुनील बद्दोवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुतले को पहनाई चूड़ियां
बद्दोवाल टोल प्लाजा पर महिला किसानों ने सरकार के पुतले को चप्पलों से पीटा और उसके बाद महिलाओं द्वारा पुतले को चूड़ियां पहनाई गई। उसके बाद गुस्साई महिलाओं ने सरकार के पुतले का दहन किया। बुधवार को नरवाना स्थित चोपड़ा पत्ति से सैकड़ों किसानों द्वारा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई और उसके बाद बद्दोवाल टोल पर यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed