फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress

कांग्रेस ने किया सरकार के खिलाफ जन आक्रोश प्रदर्शन

Sat, 13 Feb 2016 11:45 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 Congress
 
विज्ञापन


 शहर में शनिवार को जन आक्रोश प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की। सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों ही किसान विरोधी नीतियां अपना रही हैं। यह सरकार मुनाफाखोरों के लिए काम कर रही है।
कांग्रेसी कार्यकर्ता पुरानी अनाज मंडी से शहर में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और एडीसी आमना तस्नीम को मांगों का ज्ञापन सौंपा।

इससे पहले पुरानी अनाज मंडी में कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने से हर वर्ग दुखी है। सत्ता में आने के लिए किए एक भी वादे को सरकार ने पूरा नहीं किया है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को रणदीप सिंह सुरजेवाला ने झूठे और टूटे वादों की सरकार बताया।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि अपने चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों को लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत मुनाफा देने की बात कही थी, अब उसका जिक्र तक नहीं करते। वहीं युवाओं को छह हजार से नौ हजार रुपये तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करने वाली भाजपा बेरोजगारों की सुध तक नहीं ले रही है। बुजुर्गों को दो हजार रुपये पेंशन देने का वादा कर सरकार ने 200 रुपये बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी, संजय छौकर, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, वीरेंद्र जागलान, वीना देशवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीतू लाठर, किरण सैनी, ईश्वर नैन, महेंद्र नैन, भूपेंद्र भूरा, संदीप सांगवान, भूपेंद्र फौगाट, बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, दयाराम नैन, एडवोकेट सुशील कौशिक, भरत सिंह मलिक, पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, कैलाश सिंगला, विक्रम सुरजेवाला, पार्षद रोहताश सिंगला, अशोक कक्कड़, दिलबाग चोपड़ा, उमेश रहेजा, दिलबाग नैन, राजू, पूर्व पार्षद कर्मबीर सैनी, सतबीर दबलैन, प्रवीण शर्मा, राजबीर धौला, रणधीर मोर, रामफल नैन धरोदी, सज्जन बंसल मौजूद रहे।

सुरजेवाला ने बताया तेल और बिजली का गणित
सुरजेवाला ने कहा कि बिजली के बिलों और पेट्रोल डीजल में सरकार ने व्यापक स्तर पर मुनाफाखोरी की है। पिछले 15 महीने में 2.70 रुपये प्रति यूनिट से छह रुपये प्रति यूनिट तक की वृद्धि की है। आज लोगों के वेतन से अधिक बिजली के बिल आ रहे हैं।

इसी प्रकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों का हिसाब लगाए जाए तो प्रदेश में पेट्रोल 19.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 15.71 रुपये प्रति लीटर होना चाहिए। इसके विपरीत प्रदेश की जनता 60.22 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल और 44.68 रुपये प्रति लीटर डीजल डीजल खरीद रही है।

कांग्रेस मंच पर भी आया सांसद सैनी का जिक्र
प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बने भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी का जिक्र कांग्रेस मंच पर भी आया। पूर्व विधायक अनिल धंतोड़ी ने कहा कि भाजपा के सांसद समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस किसी भी सूरत में ऐसा नहीं होने देगी।


हुड्डा और तंवर समर्थक रहे दूर
बेशक रणदीप सिंह सुरजेवाला अपने शक्ति प्रदर्शन में सफल रहे, लेकिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थक माने जाने वाले लोग कार्यक्रम से दूर रहे। इसमें कई प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी हैं।

ये रही मांगें
1. किसानों की दुर्दशा को सुधारा जाए और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए।
2. महंगाई पर रोक लगाई जाए।
3. पेट्रोल व डीजल को सस्ता किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
4. प्रदेश में बढ़ रही मुनाफाखोरी की पद्धति पर रोक लगाई जाए।
5. बिजली की दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि को वापस लिया जाए।
6. किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिया जाए।
7. 500 करोड़ रुपये के धान घोटाले की जांच करवाई जाए।
8. प्रदेश के रोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाए जाएं। बेरोजगारों को घोषणा पत्र के हिसाब से बेरोजगारी मुआवजा दिया जाए।
9. अघोषित कटों पर रोक लगाते हुए जनता को पर्याप्त बिजली सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जाए।
10 वाणिज्यिक संस्थानों तथा उद्योगों के साथ किए जा रहे अन्याय पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed