फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress has become a father-son party in Haryana: Dushyant

हरियाणा में बाप-बेटे की पार्टी बन कर रह गई है कांग्रेस : दुष्यंत

Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Congress has become a father-son party in Haryana: Dushyant
पुरानी अनाज मंडी में ओमदत्त डाहोला के निवास पर पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद - फोटो : Jind
उचाना। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने वीरवार देर सायं उचाना विधानसभा के गांव डाहोला व खेड़ी मसानियां गांव में आयोजित शादी समारोह में शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीयाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा पर बोलते हुए कहा कि आज देश-प्रदेश में कांग्रेस टूट रही है, उसकी सुध राहुल गांधी ले। कांग्रेस का कोई वजूद देश, प्रदेश में नहीं रहा है। आदमपुर के उप चुनाव में सबके सामने है कि कांग्रेस के कई बड़े नेता प्रचार तक में नहीं आए। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी बाप-बेटे की पार्टी बन कर रह गई है। आज कांग्रेस से देश, प्रदेश के लोगों का ही नहीं, बल्कि इनके नेताओं का मोहभंग हो चुका है। निरंतर कांग्रेस को उनके नेता छोड़ रहे हैं।
बाद में पत्रकार वार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि आदमपुर के उप चुनाव में गठबंधन उम्मीदवार की जीत होगी। वह खुद बालसमंद गांव में सभा करके आए हैं, तो सीएम मनोहर लाल के साथ जनसभा में भी वह पहुंचे। पार्टी ने गठबंधन धर्म निभाते हुए अपनी नेताओं की ड्यूटी वहां पर लगाई। वहां पर प्रचार में भाजपा के साथ उनके नेता गए। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। जो विपक्ष के नेता कहते थे कि न मंडी रहेगी न एमएसपी रहेगा वो नेता जरूर मंडियों में ताकि उन्हें पता लग सकें कि मंडी भी पहले की तरह चल रही है फसल भी किसान की एमएसपी पर बिक रही है। सबसे अधिक फसल एमएसपी पर हरियाणा प्रदेश में बिक रही है। जो विपक्ष कहता था कि सरकार 100 दिन नहीं चलेगी उस विपक्ष को पता होना चाहिए कि 36 महीने गठबंधन सरकार को हो चुके है। पांच साल गठबंधन सरकार यूं ही चलेगी। इस दौरान वह जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के हलकाध्यक्ष ओमदत्त शर्मा डाहोला व अजमेर वकील खेड़ी मंसानिया के परिवार में आयोजित शादी समारोह में भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर खादी बोर्ड चेयरमैन राजेंद्र लितानी, काला नंबरदार, साधु शर्मा, रामदत्त शर्मा, अनिल शर्मा, धोला खटकड़, महेंद्र लोधर, चांदी मांडी, बलजीत घसो, विजय कुंडू, रमेश गर्ग, रामनिवास बुडायन, धर्मबीर श्योकंद, चंद्रपाल शर्मा, लीला करसिंधु, कपिल खरकभूरा, सतबीर नंबरदार, राजबीर भौंगरा, अश्वनी सुदकैन, बलजीत श्योकंद, राकेश छातर, ज्ञानी तारखां, हरिकेश, धीरा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed