फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress and BJP are working in collusion: Abhay Chautala

कांग्रेस और भाजपा मिलीभगत से कर रही काम : अभय चौटाला

Fri, 17 Apr 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Congress and BJP are working in collusion: Abhay Chautala
16जेएनडी32-धरने पर किसानों से बातचीत करते हुए अभय सिंह चौटाला। संवाद
नरवाना। नई अनाज मेला मंडी में वीरवार को इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने गेहूं खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भाजपा सरकार पर हमला बोला और साथ ही कांग्रेस को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा मिलीभगत से काम कर रही है।
विज्ञापन


चौटाला ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते किसानों को मंडियों तक फसल लाना और बेचना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि खरीद लक्ष्य कम करके सरकार ने किसानों के हितों के साथ समझौता किया है जबकि पैदावार बेहतर है। चौटाला ने गेहूं उठान में हो रही देरी पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

चौटाला ने दावा किया कि इनेलो के दबाव के कारण ही सरकार को कई फैसलों में बदलाव करना पड़ा। यदि पार्टी ने आवाज न उठाई होती तो किसानों की समस्याएं और बढ़ जातीं। चौटाला ने किसानों और आढ़तियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में गेहूं के उठान में देरी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि ठेकेदारों की नियुक्ति में पारदर्शिता नहीं बरती गई और आढ़तियों से प्रति बोरी अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनती है तो पूरे प्रकरण की जांच करवाई जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। चौटाला ने मंडी में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को भी किसानों के प्रति संवेदनशील रहने की नसीहत दी।
न मंडियों का दौरा करते और न ही किसानों की समस्या सुनते
अभय चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर भी सीधा हमला बोला। कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लेते हुए कहा कि तेल फूंकने के लिए सरकारी गाड़ियां मिली हुई हैं। फिर भी न मंडियों का दौरा करते और न ही किसानों की समस्या सुनते। उन्होंने कहा कि हम तो अपने घर से तेल फूंक कर मंडियों में किसानों के बीच उनकी समस्याएं उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए समर्थन दिया था लेकिन वह इसमें विफल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर बाकी विपक्षी नेता भी मंडियों में जाकर आवाज उठाने लगें तो सरकार पर वास्तविक दबाव बन सकता है।



मेला मंडी में धरने पर बैठे किसानों से मिले चौटाला

अभय सिंह चौटाला मेला मंडी में धरना पर बैठे किसानों से मिले। चौटाला ने कहा कि यह हमारी और तुम्हारी सांझी लडाई है। इस पर किसानों ने कहा कि हम सरकार की इन नीतियों के खिलाफ धरने पर बैठे हैं जिस पर अभय चौटाला ने कहा की धरने पर तो बैठे हो लेकिन सरकार को समझ नहीं आ रहा धरना ऐसे लगाओ कि सरकार को भी समझ में आए। इसके बाद किसानों ने कहा कि आप भी हमारा साथ दीजिए इन सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने में। चौटाला ने कहा कि मैं तो यही हूं। तुम्हारे साथ खड़ा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed