फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Confession of students in Panchayat: Beer was not cold drink in school

पंचायत में छात्रों का कबूलनामा : कोल्ड ड्रिंक नहीं बीयर पी थी स्कूल में

Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Confession of students in Panchayat: Beer was not cold drink in school
बुढ़ा खेड़ा गांव में जांच की मांग को लेकर पंचायत मे पहुंचे ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना । बुढ़ा खेड़ा गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में स्कूल टाइम में बीयर पीने के मामले में शुक्रवार को पंचायत हुई। इसमें स्कूली छात्रों ने पंचायत और स्टाफ के सामने कबूला कि उन्होंने कोल्ड ड्रिंक नहीं बल्कि स्कूल में बीयर पी थी। पंचायत में ग्रामीणों ने स्कूल के स्टाफ सदस्यों पर भी लापरवाही के आरोप लगाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि दो किलोमीटर दूरी से बीयर लाई गई और फिर विद्यालय परिसर में छात्रों ने इसे पीया। इस दौरान स्टाफ कहां था। इसके अलावा ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेेज को डिलिट कर सबूत मिटाने के आरोप भी स्कूल स्टाफ पर लगाए। शुक्रवार को विद्यालय में पंचायत के बाद शिव मंदिर में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व अध्यापक जय सिंह ने की। ग्रामीणों ने कहा कि छात्रों के साथ स्टाफ भी लापरवाही बरत रहा है और छात्रों के नाम काटने के साथ स्टाफ पर भी कार्रवाई की जाए और घटना की गंभीरता से जांच हो।
विज्ञापन

यह था मामला
बुधवार को दसवीं और 11 वीं कक्षा के तीन छात्रों और 3 छात्राओं पर आधी छुट्टी में एक छात्र के जन्मदिन पर बीयर पीने के आरोप लगे थे। छात्रों के अभिभावकों को स्कूल में बुलाया गया और घटना से अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक ग्रामीणों द्वारा गठित कमेटी फैसला नहीं करती स्कूल प्रशासन द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी की रिकॉडिंग मिटाकर सबूत मिटाने के लगे आरोप
पंचायत में सीसीटीवी की रिकॉडिंग को मिटाकर सबूत मिटाने के आरोप अध्यापकों पर लगाए गए। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल की छुट्टी के बाद कु छ अध्यापकों द्वारा रिकॉर्डिंग को मिटाया गया है। जिससे उन्होंने सबूत मिटाने का प्रयास किया है। स्कूल में पंचायत द्वारा स्कूल के हर कमरे और आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे।

छात्रों ने अपनी गलती मान ली है। उन्होंने स्कूल समय में बीयर पी थी। अभिभावकों को इस बारे अवगत करवा दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा गठित कमेटी जो भी फैसला लेगी उसे माना जाएगा।
-त्रिलोकी शर्मा, प्राचार्य, राजकीय उच्च विद्यालय, बुढ़ा खेड़ा लाठर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed