{"_id":"66f9a6add6a605b45f0710a4","slug":"concrete-arrangements-made-for-fair-elections-dc-jind-news-c-199-1-sroh1006-123706-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरे किए पुख्ता इंतजाम : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरे किए पुख्ता इंतजाम : डीसी
Mon, 30 Sep 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी09-जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा।
जींद। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करवाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी केंद्रों पर पीने का पानी, शौचालय, रैंप इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। कहीं पर भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वॉड व सर्विलॉन्स टीम को भी एक्टिव कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन की टीमों ने चुनावी खर्च पर कड़ी नजर रखी हुई है। इतना ही नहीं बैंकों से होने वाले लेन-देन पर भी निगरानी रखी जा रही है। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। चुनाव की घोषणा की तिथि से ही जींद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू है।